{"_id":"69c7cddb2bfde6513d084417","slug":"municipal-corporation-team-demolishes-illegal-encroachments-in-agra-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कमला नगर और सिकंदरा में गरजा बुलडोजर, विधायक की शिकायत पर नगर निगम ने ढहा दिए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कमला नगर और सिकंदरा में गरजा बुलडोजर, विधायक की शिकायत पर नगर निगम ने ढहा दिए अवैध निर्माण
Sat, 28 Mar 2026 06:17 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:17 PM IST
सार
आगरा में शनिवार को नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई की। सिकंदरा और कमलानगर में नगर निगम के बुलडोजर ने अवैध निर्माण ढहा दिए। कार्रवाई से लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
निगम की टीम ने ढहाया अवैध निर्माण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को कमला नगर और सिकंदरा एंक्लेव क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने मुख्य सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया।
इस कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। जैसे ही निगम की टीम मौके पर पहुंची, लोगों ने आनन-फानन में अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। हालांकि, जिन लोगों ने पहले से चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया था, उनके निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। सादाबाद क्षेत्र से विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू द्वारा नगर निगम प्रशासन को शिकायत भेजी गई थी।
शिकायत में कमला नगर स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के आसपास सड़क पर किए गए अतिक्रमण से उत्पन्न यातायात समस्या का मुद्दा उठाया गया था। इसके अलावा सिकंदरा एंक्लेव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास भी अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा पूर्व में संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगाकर हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनता को राहत देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।