फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   municipal corporation team beaten shopkeeper  remove encroachments

अतिक्रमण हटाने पर हंगामा: नगर निगम टीम पर दुकानदार से मारपीट का आरोप, गिराकर लाठियों से पीटा: सामने आया वीडियो

Fri, 30 Oct 2026 05:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 30 Oct 2026 05:00 PM IST
सार

आगरा में अतिक्रमण हटाने के दाैरान हंगामा हो गया। नगर निगम की टीम पर दुकानदार से मारपीट का आरोप है। आरोप है कि दुकानदार को गिराकर लाठियों से पीटा गया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
municipal corporation team beaten shopkeeper  remove encroachments
नगर निगम कर्मचारियों पर दुकानदार से मारपीट का आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित 100 फीट मार्ग पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल के कर्मचारियों पर दुकानदार दीप किशोर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


आरोप है कि प्रवर्तन दल के कर्मचारियों ने दीप किशोर को जमीन पर गिराकर लाठियों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में उनके कपड़े भी फट गए। इसके बाद दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी राहुल गुप्ता का कहना है कि 100 फीट मार्ग पर करीब 30 फीट तक अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदार अभद्रता करने लगा व मारपीट पर उतारू हो गया। उसे काफी समझने की भी कोशिश की गई। फिलहाल उसे समझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed