{"_id":"681463e22a7c70e9380b0e6f","slug":"municipal-corporation-s-convention-center-will-be-built-in-dahtora-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दहतोरा में बनेगा निगम का कन्वेंशन सेंटर, रेस्तरां से लेकर कामर्शियल कांप्लेक्स तक...मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दहतोरा में बनेगा निगम का कन्वेंशन सेंटर, रेस्तरां से लेकर कामर्शियल कांप्लेक्स तक...मिलेंगी ये सुविधाएं
Fri, 02 May 2025 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
आशीष शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 11:49 AM IST
सार
आगरा के दहतोरा में नगर निगम 80 करोड़ रुपये खर्च कर कन्वेंशन सेंटर बनाने जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की सुविधा होगी। इसके साथ ही रेस्तरां और कामर्शियल कांप्लेक्स भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
कन्वेंशन सेंटर यहां बनेगा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम 80 करोड़ की लागत से दहतोरा में कन्वेंशन सेंटर बनाएगा। 2 हजार लोगों की क्षमता वाले सेंटर में रेस्तरां, कामर्शियल कांप्लेक्स के साथ पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरी झंडी दिखाते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
पिछले दिनों आगरा आए मुख्यमंत्री ने आगरा में कन्वेंशन सेंटर बनाने का सुझाव दिया था। इस पर नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने प्रस्ताव तैयार किया है। उन्होंने बताया कि दहतोरा में नगर निगम की 2.5 हेक्टेयर जमीन है। इस पर कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। इसमें एक ऑडिटोरियम होगा, जिसमें 2 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही 4 हाॅल बनाए जाएंगे। रेस्तरां और 4 कमरे भी होंगे। पार्किंग की उचित व्यवस्था होगी। बाहर 25 दुकानें भी निकाली जाएंगी। इनका आवंटन किया जाएगा। इस पर 80 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसे मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।

सूरसदन में 1 हजार लोगों की क्षमता
सूरसदन में 1 हजार लोगाें की क्षमता है। पार्किंग के लिए भी ज्यादा जगह नहीं है। वाहनों की पार्किंग संजय प्लेस मार्ग पर होने से जाम रहता है। एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के कारण भी जाम रहता है। दहतोरा में प्रस्तावित सेंटर का काम 1 साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

कई प्रोजेक्ट को ड्राप किया गया
नगर निगम भले ही कन्वेंशन सेंटर बनाने के लिए कवायद कर रहा है, लेकिन स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट ड्राप हो चुके हैं। ताजगंज क्षेत्र में डिस्पेंसरी के साथ खेरिया मोड़ पर इंडोर स्टेडियम के लिए भी जमीन न मिलने से यह ड्रॉप हो गए।