फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation made strategy for garbage disposal

Agra: कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम ने बनाई रणनीति, वार्डों में शुरू किया गया अभियान

Sun, 03 Aug 2025 04:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 03 Aug 2025 04:15 PM IST
सार

नगर निगम का फोकस कूड़ा वहीं निस्तारित हो, जहां उत्पन्न हो की नीति पर है। बताया कि फिलहाल वार्ड 19 में इस रणनीति को पूरी तरह से अमल में लाया जा चुका है।

विज्ञापन
Municipal corporation made strategy for garbage disposal
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्वच्छता रैंकिंग में देश के टाॅप-10 शहरों में शामिल होने के बाद अब आगरा नगर निगम ने रैकिंग में और सुधार के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। निगम अब कूड़ा निकलने वाले स्थल पर ही उसका निस्तारण कराने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसके तहत शहर के कई वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग निस्तारित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में वार्ड संख्या 2, 4, 14, 19 और 70 में यह अभियान शुरू हुआ है। योजना को व्यापक रूप देने के लिए होम कंपोस्टिंग, कम्युनिटी कंपोस्टिंग, स्कूली शिक्षा और सफाईकर्मियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जा रही है। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि यह प्रक्रिया जल्द ही शहर के सभी वार्डों में लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर निगम का फोकस कूड़ा वहीं निस्तारित हो, जहां उत्पन्न हो की नीति पर है। बताया कि फिलहाल वार्ड 19 में इस रणनीति को पूरी तरह से अमल में लाया जा चुका है। दावा किया कि वार्ड में 100 फीसदी कूड़े का स्थानीय स्तर पर निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय स्कूलों में बच्चों को अलग-अलग कूड़े की पहचान और निस्तारण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि आगरा को स्वच्छता के मामले में देश का अग्रणी शहर बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान में जन सहभागिता से आगरा को पहले पायदान पर पहुंचने में मदद मिलेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed