फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation has built dug houses on major roads of the city

शहर की प्रमुख सड़कों पर नगर निगम ने बना दिए डलाबघर

Thu, 27 May 2021 09:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation has built dug houses on major roads of the city
फिरोजाबाद। शहर के 15 प्रमुख मार्गों को नगर निगम ने डलाबघर बना दिया है। प्रमुख मार्गों पर डलावघर बन जाने से स्मार्ट सिटी की छवि धूमिल हो रही है। डलावघर की समस्या का निस्तारण के लिए जनप्रिनिधियों से लेकर अफसरों तक से लोग शिकायत कर रहे है। स्थिति यह है कि इन डलाबघरों के समीप से गुजरना काफी मुश्किल भरा हो गया है। वहीं, बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना है।
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा में 70 वार्ड है। इन वार्डों की गली मोहल्लों में से प्रतिदिन 283 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को चिन्हित किए गए 40 कूड़ेदानों में एकत्रित किया जाता है। कूड़ेदानों से देर शाम तक कूड़ा चनौरा स्थित खत्ताघर पर भेजा जाता है। दिन भर सड़कों पर कूडा पड़ा रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बजरिया स्थित डलावघर के कारण दुकानदार और बाजार आने वाले लोगों को होती है। क्योंकि यहां से दोपहर तीन बजे के बाद ही कूड़ा उठ पाता है। वहीं मोहल्ला दुली चौराहा पर डलावघर होने से क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत होती है। डलावघर के कारण जहां जाम लग जाता है। वहीं दुर्गंध के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। सर्विस रोड स्थित पीडी जैन इंटर कॉलेज मैदान के समीप बना डलाव घर से ओवर ब्रिज के नीचे डेरा तंबू लगाकर रह रहे लोग परेशान है तो राहगीरों को दिक्कत हो रही है। रसूलपुर डांक बंगला के समाने देर शाम तक डलाबघर पर कूड़ा डला रहता है। सबसे अधिक दिक्कत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में है।
विज्ञापन

- डलाबघरों को खत्म करने के लिए आठ वाहनों को मंगाया जा रहा है। जिससे शहर के प्रमुख स्थानों पर पड़ने वाले कूड़े को वाहन के अंदर एकत्रित करने के साथ ही खत्ताघर भेजा जा सके। एक जून तक वाहनों के आने का इंतजार है। वाहन आते ही समस्या का निस्तारण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल पांडेय एक्सईन/ वर्कशॉप प्रभारी
- शहर से निकलने वाला कूड़ा- 283 मीट्रिक टन
- शहर में डलाबघरों की संख्या लगभग- 40
- सफाई व्यवस्था में लगे वाहनों की संख्या लगभग- 80
-सफाई कर्मचारियों की संख्या लगभग -1200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed