फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation employee death from drown in pond

तालाब में मिला नगर निगम के सुपरवाइजर का शव, पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 20 Sep 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 20 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation employee death from  drown in pond
demo pic

आगरा में थाना ताजगंज के बरौली अहीर में गुरुवार सुबह नगर निगम के सेनेटरी सुपरवाइजर श्याम सुंदर दीक्षित का शव घर के पास स्थित तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने पैर फिसलने से तालाब में गिरने से मौत की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन

गांव बरौली अहीर निवासी श्याम सुंदर दीक्षित (59) पुत्र बाबूलाल 10 जनवरी को घर की छत से गिर गए थे। उनके सिर में चोट लगी थी। उनका उपचार चल रहा था। तब से ड्यूटी पर नहीं जा पा रहे थे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बुधवार रात एक बजे श्याम सुंदर को घर के बरामदे में सुलाकर गए थे। गुरुवार सुबह चार बजे बेटे यतेंद्र और राधेश्याम जगे। श्याम सुंदर घर में नहीं थे। इस पर उनकी तलाश शुरू कर दी। पड़ोसी ने श्यामसुंदर को घर के पीछे स्थित तालाब की तरफ जाते हुए देखा था। इस पर परिजनों ने तालाब में उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 7:30 बजे तालाब में श्याम सुंदर का शव उतराता मिला। जानकारी पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे यतेंद्र ने बताया कि पिता लघुशंका के लिए तालाब पर जाते थे। आशंका है कि जाते समय पैर फिसलने से गिर गए होंगे। इसके बाद तालाब से बाहर नहीं आ पाए होंगे।


इंस्पेक्टर ने बताया कि श्याम सुंदर ठीक से चल फिर नहीं पाते थे। प्रथम दृष्टया तालाब में गिरने से मौत हुई होगी। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। मगर, सरकारी कर्मचारी होने की वजह से पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं पुलिस को यह भी पता चला कि बड़े बेटे सियाराम ने कुछ दिन पहले डीएम आफिस में शिकायती पत्र दिया था, जिसमें पिता की हत्या आशंका जाहिर की थी। पुलिस जांच कर रही है। भाई यतेंद्र पर भी कई आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed