फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Commissioner of Ghaziabad was in trouble for having assets disproportionate to his income

UP: आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया...गाजियाबाद के तत्कालीन नगर आयुक्त बुरे फंसे, आय से अधिक निकली संपत्ति

Fri, 08 Aug 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Aug 2025 10:07 AM IST
सार

विजिलेंस आगरा सेक्टर ने गाजियाबाद के तत्कालीन नगर आयुक्त की आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Municipal Commissioner of Ghaziabad was in trouble for having assets disproportionate to his income
विजिलेंस आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाजियाबाद के तत्कालीन नगर आयुक्त अब्दुल समद आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस गए हैं। विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने अपनी आय से अधिक 2.97 करोड़ रुपये का व्यय किया। वह इसका कोई हिसाब नहीं दे सके। शासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में गाजियाबाद के तत्कालीन नगर आयुक्त अब्दुल समद के खिलाफ शिकायत की गई थी। इस पर शासन ने खुली जांच के आदेश शासन ने दिए थे। जांच पूरी होने पर मार्च में अंतिम आख्या भेजी गई थी। 
विज्ञापन

पता चला कि उन्होंने अपने वैध स्रोतों से 2,62,70,428 रुपये की आय प्राप्त की, जबकि उन्होंने संपत्ति खरीदने और भरण पोषण पर 5,59,84,919 रुपये खर्च किए। इस तरह उन्होंने खुली जांच की निर्धारित अवधि में 2,97,14,491 रुपये अधिक खर्च किया। कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाने पर निरीक्षक रवींद्र कुमार दुबे ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed