फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Commissioner imposed fine of Rs 13 lakh for irregularities in construction of interlocking tiles

गड़बड़ी पर कार्रवाई: सड़कों के निर्माण में ठेकेदार ने किया बड़ा खेल, लगाया गया 13 लाख रुपये का जुर्माना

Fri, 17 Nov 2023 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 09:45 AM IST
सार

नगर आयुक्त ने इंटरलॉकिंग टाइल्स और सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी पर कार्रवाई की। 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जो  ठेकेदारों के भुगतान से ही काटा जाएगा।
 

विज्ञापन
Municipal Commissioner imposed fine of Rs 13 lakh for irregularities in construction of interlocking tiles
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की नगर निगम सीमा में वित्त आयोग से मिले बजट से बनाई जा रही सड़कों और इंटरलॉकिंग टाइल्स से हो रहे गलियों में निर्माण कार्य में गड़बड़ी पर 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने खामियों पर यह कार्रवाई की है। ठेकेदारों के भुगतान से ही यह कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने हाल में ही 33 जगहों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स और डामर रोड का निर्माण कराया है। नगर आयुक्त ने गुणवत्ता की जांच और निरीक्षण कराया तो कुछ जगहों पर खामियां मिलीं, जिन पर अलग अलग मामलों में कुल 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह धनराशि भुगतान में ही काट ली जाएगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने दी थी चेतावनी
हाल में ही मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने शहर में निरीक्षण के दौरान इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाए जा रहे फुटपाथ और साइड पटरी को ऊंचा-नीचा पाया था। इस पर उन्हाेंने ठेकेदार को चेतावनी देने और कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे, जिसके बाद नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सड़कों की जांच कराकर खामियों पर 13 लाख रुपये की कटौती के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  न्याय: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, महज छह महीने में दोषी को मिली उम्रकैद की सजा; देना होगा इतना अर्थदंड


अगले माह तक 23 गलियों में होगा निर्माण
सड़कों पर गड्ढों की शिकायतों को देखते हुए नगर निगम अगले माह तक 23 सड़कों का निर्माण और कराएगा। पार्षदों की मांग पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने 23 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी है। इसमें लोहामंडी, शाहगंज, हरीपर्वत जोन की सड़कें शामिल हैं, जिन्हें दिसंबर तक पूरा करा दिया जाएगा। अगले सप्ताह टेंडर जारी होंगे और उसके बाद दिसंबर में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2023: इन लक्षणों के न करें नजर अंदाज, मिर्गी का इलाज संभव; इनके चक्कर में भी न पड़ें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed