फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   municipal bord meeting

बोर्ड की बैठक में 60 लाख के काम को मिली मंजूरी

Wed, 18 Sep 2019 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
municipal bord meeting
नगर पालिका में आयोजित बोर्ड की बैठक चेयरमैन व सभासद - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को पालिका के सभागार में आयोजित की गई। कुछ सभासदों के हलके विरोध के बाद 60 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिल गई। वहीं करीब दो करोड़ रुपये के कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक सुबह 10 बजे से शुरू हुई। दोपहर एक बजे तक चली इस बैठक में नगर पालिका की सफाई व्यवस्था, सीवर लाइन, विद्युत व्यवस्था, गोशाला आदि से संबंधित 60 लाख के कार्यों को सर्व सम्मति से बोर्ड की बैठक में पास कर लिया गया।
विज्ञापन

हालांकि कुछ सभासदों ने विरोध जताया, लेकिन सत्ता पक्ष के सभासदों की संख्या अधिक होने के कारण वे बाद में शांत ही रहे गए। उन्हें नाखुश होते हुए भी अपनी सहमति दर्ज करानी पड़ी। बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी लालचंद भारतीय ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। इसके बाद सभासदों के बीच चर्चा हुई और चेयरमैन ने बहुमत के साथ अपनी मंजूरी दे दी। इस दौरान चेयरमैन मनोरमा देवी, अधिशासी अधिकारी लालचंद्र भारती सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों के लिए खर्च की जाएगी धनराशि
- 35 लाख से छह स्थानों पर बनेंगे कूड़ाघर।
- 1.50 लाख की मशीन से गोवंश के गोबर से बनेंगे कंडी।
- 5.85 लाख की लागत से सीवर ट्रीटमेंट के कुओं की होगी सफाई।
- 2.36 लाख की लागत से सीवेज पंप की होगी मरम्मत।
- 7.35 लाख से निकाला जाएगा भांवत चौराहे पर फंसा सीवर लाइन का पाइप।
- 2.5 लाख से होगी सीवेज पंप की मरम्मत।
इन कार्यों पर हुई चर्चा
- 300 हाथकूड़ा गाड़ी खरीदने।
- नगर में छह स्वागतद्वार बनाने।
- नवीन वार्डों में प्रकाश के लिए 1000 खंभे लगाने।
- नगर के प्रमुख चार चौराहों के सौंदर्यीकरण।
- अवंतीबाई पार्क के सौंदर्यीकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed