फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indigo Airlines resumes flight after 44 days between Agra to Mumbai

आगरा से सीधे मुंबई: 44 दिन बाद फिर शुरू हुई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट

Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
सार

आगरा से मुंबई का सफर करने वालों के लिए ये अच्छी खबर है। 44 दिन बाद इंडिगो एयरलाइंस ने  मुंबई से आगरा के बीच फिर से विमान सेवा शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Indigo Airlines resumes flight after 44 days between Agra to Mumbai
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा। मुंबई से आगरा के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने 44 दिन के बाद फिर से विमान सेवा शुरू कर दी है। मुंबई से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान का समय 2.55 बजे था, लेकिन यह 25 मिनट पहले ही 2.30 बजे आगरा आ गई। आगरा से मुंबई लौटने का इसका समय दोपहर 3.25 बजे का है। पहले दिन बुधवार को इस उड़ान से 146 यात्री आगरा आए और 116 यहां से रवाना हुए। इंडिगो एयरलाइंस सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मुंबई से आगरा के बीच इसका संचालन करेगी।
विज्ञापन

खेरिया हवाई अड्डे पर रही रौनक

बुधवार को आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की मौजूदगी से रौनक बनी रही। बेंगलुरु, लखनऊ और मुुंबई के लिए उड़ान के कारण पूरे दिन यात्रियों की आवाजाही बनी रही। मुंबई और आगरा के बीच उड़ान फिर से शुरू हुई तो यहां 146 यात्री मुंबई से आए। केवल आगरा नहीं, बल्कि आगरा के पड़ोसी जिलों मैनपुरी, एटा, इटावा, अलीगढ़ के यात्रियों ने भी मुंबई के लिए उड़ान भरी। दरअसल, पुणे और महाराष्ट्र के शहरों में नौकरी कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर और कारोबारी इस उड़ान से मुंबई गए।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से बंद रही मुंबई उड़ान सेवा 

बीते साल 14 दिसंबर को कोरोना के कारण बंद रही मुंबई उड़ान शुरू हुई थी, लेकिन एक महीने तक संचालित होने के बाद 17 जनवरी को बंद हो गई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि मुंबई की उड़ान शुरू हो गई है। पहले दिन अच्छा रिस्पांस रहा। उम्मीद है कि होली तक यह फ्लाइट फुल रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये बोले यात्री

विमान यात्री आनंद मेनन ने बताया कि  मुंबई और पुणे के लिए यह उड़ान आगरा और पूरे मंडल के लोगों के लिए बेहद कारगर है, पर यह नियमित होनी चाहिए। कभी भी बंद करने और बिना बताए शुरू करने से पता नहीं चलता और लोग यहां की जगह दिल्ली से एयर टिकट बुक कराना पसंद करते हैं। वहीं  राजीव अग्रवाल का कहना है कि   मुंबई से आगरा की यह उड़ान लगातार चलनी चाहिए। सप्ताह में तीन दिन की जगह यह चार या छह दिन चले तो अच्छा। अभी तो घरेलू यात्री ही हैं, पर विदेशी उड़ान शुरू होने पर इसका फायदा आगरा के पर्यटन उद्योग को भी मिलेगा। 

दो घंटे में तय किया सफर 

विमान यात्री  राशि अग्रवाल ने कहा कि  दो घंटे की उड़ान में आगरा आ गई, लेकिन यहां एयरपोर्ट से अर्जुन नगर तक बस की सर्विस बेहद खराब है। 40 मिनट बाद बस मिल पाई। एयरोप्लेन से ज्यादा शोर ये बसें करती हैं और खटारा हैं। काला धुआं छोड़ने वाली इन बसों की जगह ई-बसें चलाई जाएं। वहीं सुशांत सिन्हा ने कहा कि एयरपोर्ट से बाहर आने के लिए जो बस है, उसकी सीटें खराब हैं और 50 रुपये इसके लिए देने पड़े। एयरपोर्ट से बाहर आने तक का बस का सफर खड़े-खड़े तय किया। यहां इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed