फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mukhtar Ansari to return to Central Jail

मुख्तार अंसारी की सेंट्रल जेल में होगी वापसी

Wed, 29 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Wed, 29 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari to return to Central Jail
mukhtar ansari - फोटो : bbc
प्रदेश सरकार ने बाहुबली मुख्तार अंसारी को लखनऊ से आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। मंगलवार को प्रमुख सचिव कारागार देबाशीष पण्डा ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए। शीघ्र ही उन्हें आगरा जेल शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले जब मुख्तार अंसारी बसपा में शामिल हुए थे तब अखिलेश यादव सरकार ने भी मुख्तार की जेल बदलने की फाइल चलाई थी। लेकिन चुनाव के कारण जेल बदलने के औपचारिक आदेश जारी नहीं हो सके थे। अब योगी सरकार ने मुख्तार की जेल बदलने का आदेश जारी कर दिया है। सपा सरकार के दौरान उन्हें आगरा से शिफ्ट किया गया था। उस समय उनकी सपा नेता शिवपाल यादव से बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन

ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह अपने कौमी एकता दल का सपा के साथ गठबंधन चाहते थे। तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव इसके पक्ष मेें नहीं थी। इसी पर शिवपाल और अखिलेश में विवाद हुआ था। इसके बाद यह विवाद बढ़ता चला गया और पूरे यादव परिवार में कलह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलता था यहां
आगरा। सेंट्रल जेल के सूत्र बताते हैं कि मुख्तार अंसारी जब यहां रहे तो उनका पूरा ख्याल रखा गया। उन्हें वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता था। जेल के अधिकारी उनकी मर्जी से ही उनका भोजन तैयार कराते थे। उन्हें अलग से कुक भी मिला हुआ था। जेल की चेकिंग के दौरान उनकी बैरक की तलाशी भी नहीं ली जाती थी लेकिन अब शायद ऐसी सुविधा उन्हें न मिल पाए। इसकी वजह यह है कि प्रदेश में सरकार बदल चुकी है। दूसरा जेल में निगरानी भी बढ़ गई है। जैमर लगाए जा चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे भी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed