फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mukhtar Abbas Naqvi targets the opposition parties over Agnipath scheme Protest

Agnipath: 'अग्निपथ' के विरोध पर बोले केंद्रीय मंत्री नकवी- नौजवानों की तरक्की के रास्ते में भ्रम का कुआं खोद रहा विपक्ष

Mon, 20 Jun 2022 11:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 11:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विरोध में विपक्ष की भूमिका दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi targets the opposition parties over Agnipath scheme Protest
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर विपक्षी दल नौजवानों की तरक्की के रास्ते में भ्रम का कुआं खोद रहे हैं। कांग्रेस अब गली की पार्टी बनकर रह गई है। नौजवानों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय मंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आगरा के फतेहपुर सीकरी पहुंचे। वह मंगलवार को योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नकवी ने मीडिया से बातचीत में अग्निपथ योजना के विरोध के मुद्दे पर कहा कि कुछ लोग नौजवानों के कंधों पर बंदूक रखकर उनकी तरक्की के रास्तों को बंद करने में लगे हुए हैं। विपक्ष की यह भूमिका दुर्भाग्यपूर्ण है। अग्निपथ नौजवानों के रोजगार, समृद्धि, सुरक्षा, राष्ट्र भक्ति व जोश व जज्बे की योजना है। 
विज्ञापन


योग दिवस कार्यक्रम के लिए फतेहपुर सीकरी को ही चुनने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देशभर के 75 स्थानों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें फतेहपुर सीकरी भी एक है। आगरा का अपना ऐतिहासिक स्थान है। आगरा की सुगंध पूरी दुनिया में अलग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चादरपोशी करके योग का महत्व बताया

मुख्तार अब्बास नकवी को हजरत शेख सलीम की दरगाह में सज्जादानशीं रईस मियां चिश्ती एवं पीरजादा अरशद फरीदी ने चादरपोशी कराई। नकवी ने कहा कि योग पूरी दुनिया के लिए परफेक्ट हेल्थ हैम्पर है। योग अच्छी सेहत के खजाने की गोल्डन चाबी है। इस मौके पर विधायक चौधरी बाबूलाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी, पालिकाध्यक्ष त्रिलोकचंद्र मित्तल, प्रशांत पौनिया, मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ योग स्थल पंचमहल स्मारक का स्थलीय निरीक्षण भी किया। केंद्रीय मंत्री के आगमन से पहले जिलाधिकारी  प्रभु एन सिंह फतेहपुर सीकरी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। फतेहपुर सीकरी के अलावा आगरा शहर में भी जगह-जगह योग के कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed