फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mukesh became president and Sanjeev became minister of teachers union.

Agra News: मुकेश अध्यक्ष और संजीव बने शिक्षक संघ के मंत्री

Wed, 13 Mar 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mukesh became president and Sanjeev became minister of teachers union.
मुकेश अध्यक्ष और संजीव बने शिक्षक संघ के मंत्री
विज्ञापन

-प्राथमिक शिक्षक संघ की घिरोर इकाई का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी घिरोर की नवीन इकाई का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी अरुण यादव जिला संयोजक के निर्देशन और पर्यवेक्षक अतुल कुमार ब्लॉक अध्यक्ष किशनी के देखरेख में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें मुकेश यादव को ब्लॉक अध्यक्ष और संजीव मिश्रा को ब्लॉक मंत्री चुना गया।

जिला संयोजक ने अवगत कराया कि चंद्रभान सिंह चौहान को ब्लॉक संरक्षक ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव जौहरी, उपाध्यक्ष दिलीप चौहान,हेमंत सोनी, डॉ. अरविंद सिंह यादव, जितेंद्रवीर चुने गए। संगठन मंत्री अरविंद सिंह, धर्मेंद्र यादव, संजीव कुमार, महिला संगठन मंत्री विमलेश यादव चुनी गईं। संयुक्त मंत्री निर्दोष यादव, कोषाध्यक्ष विवेक पांडेय, प्रचार मंत्री नित्या नंदन, प्रेमपाल सिंह, राम मनोहर, कल्पना यादव, राजपाल बघेल, विष्णु वशिष्ठ को चुना गया। जिला संयोजक अरुण यादव ने कहा कि संगठन 29दिन पढ़ाई और एक दिन लड़ाई के साथ प्रत्येक शिक्षक के साथ हर स्तर पर सहयोग के लिए खड़ा है और उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा। इस दौरान राजीव मिश्रा, रामनाथ सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed