फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   muhrram

इमाम हुसैन की याद में जगह जगह हुई फातिहा

Sun, 30 Aug 2020 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
muhrram
मोहल्ला कटरा में इमाम चॉक पर बैठे मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हजरत इमाम हुसैन की याद में रविवार को मुहर्रम मनाया गया। सरकार की गाइड लाइन के चलते शहर में ताजिया नहीं निकाले गए। इमाम हुसैन की याद में जगह-जगह फातिहा हुई। घरों में कुरान ख्वानी की गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से मुस्लिम समाज के लोगों ने मुहर्रम घरों में ही मनाया। घरों में सुबह से शुरू हुई कुरान ख्वानी दोपहर तक चलती रही। कटरा पुलिस चौकी के पास इमाम चौक पर एकत्रित हुए चुनिंदा लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर कई जगह फातिहा हुई।
विज्ञापन

इमामबाड़े में भी फातिहा की गई। सुबह से इमामबाड़े में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों ने मुराद पूरी होने पर फलों की टोकरी चढ़ाई। इसके बाद तवर्रुख वितरित किया गया। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आजम खान ने बताया सरकार की गाइड लाइन के चलते घरों में ही कार्यक्रम हुए। महिलाओं और बच्चों ने घरों में ही कुरान की तिलावत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से तैनात रही पुलिस
मुहर्रम पर सुबह से ही पुलिस प्रमुख स्थानों पर तैनात रही। मस्जिदों और इमामबाड़े के पास पुलिस और पीएसी के जवान गश्त करते रहे। सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बाजार में पहुंचकर पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

घरों केे दरवाजों पर रखे ताजिए
करहल। कुरान ख्वानी के साथ ही इमाम हुसैन व उनके साथियों की करबला में शहादत का जिक्र करते हुए उनको याद किया गया। कुछ लोगों ने मुहर्रम पर घरों के दरवाजे पर ताजिए सजाकर रखे गए। अधिकांश घरों में इमाम हुसैन की याद में फातिहा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed