फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muharram Historical Tazia Procession in Agra Know Date

मोहर्रमः यहां रखा जाता है फूलों का ताजिए, जानिए उसकी तारीख और खासियत

Fri, 30 Aug 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 30 Aug 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Muharram Historical Tazia Procession in Agra Know Date
मोहर्रम का जुलूस (फाइल फोटो)
मोहर्रम का चांद दिखाई देने के साथ ही मोहर्रम शुरू हो जाएंगे। एक सितंबर से मोहर्रम शुरू हो सकते हैं। शिया इमामबाड़ों में ताजियों और अलम को सजाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मोहर्रम की पहली तारीख से मजलिसों का दौर शुरू हो जाएगा। पाय चौकी पर रखे जाने वाला ऐतिहासिक फूलों का ताजिया मोहर्रम की सातवीं तारीख को रखा जाएगा। 

नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम ने बताया कि इसी महीने की 10 तारीख को हजरत इमाम हुसैन ने करबला की सरजमीं पर इस्लाम को बचाने के लिए अपने अहले खानदान के साथ खुद को शहीद कर दिया था। ऐतिहासिक फूलों का ताजिया पाय चौकी में रखा जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तस्वीरें: गमगीन माहौल में निकले ताजिये के जुलूस, या हुसैन और या अली की गूंजी सदाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ताजिये पर जियारत करने पूरे शहर के लोग आते हैं। इसके अलावा मुस्लिम बस्तियों में भी लोग ताजिए रखते हैं।  दूसरी ओर, शिया समुदाय के इमामबाड़ों में मोहर्रम की पहली तारीख से मजलिसें शुरू हो जाएंगी। इनमें मुस्लिम विद्वान हजरत इमाम हुसैन की शहादत का जिक्र करेंगे। घरों में जिक्र-ए-हुसैन शुरू हो जाएगा। 

अंजुमन-ए-पंजेतनी के संचालक प्यारे मियां ने बताया कि मोहर्रम की पहली तारीख से लेकर आठ रवि उल अव्वल तक शिया समुदाय की औरतें शोक मनाती हैं। इस दौरान काले लिबास पहने जाते हैं। 

ये भी पढ़ें: ...लहू में तर वो इमाम-ए-हुसैन आते हैं

शिया समुदाय के इमामबाड़े

1-शाहगंज स्थित अजाखाना
2-इमामबाड़ा मीर नियाज अली
3-पुराना इमामबाड़ा गांधी चौक
4-इमामबाड़ा जियाबलु हसन
5-इमामबाड़ा हुसैनिया घास की मंडी
6-इमामबाड़ा हाजी हसन फाटक लोहामंडी
7-इकान हैदर घास की मंडी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed