फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP raised voice for compensation to farmers

Agra News: किसानों को मुआवजे के लिए सांसद ने उठाई आवाज

Wed, 23 Jul 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 23 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
MP raised voice for compensation to farmers
केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते सपा सांसद देवेश शाक्य ।
कासगंज। बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग 530बी के निर्माण की प्रक्रिया संचालित है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। इससे जुड़े 55 किसानों को अब तक मुआवजा नही मिला है। इस मामले को लेकर सपा सांसद देवेश शाक्य केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। गडकरी ने उन्हें इस मामले में राज्य सरकार से बात करने का भरोसा दिया है। सपा सांसद ने कहा कि गोरहा नहर के आस पास जिन किसानों के भवन हें उन्हें भवन का मुआवजा तो दिया गया है, लेकिन भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके लिए किसान बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं और एनएचएआई उन्हें मुआवजे का भुगतान नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में खेती की जमीन पर प्लाट बनाने पर उसका दाखिल खारिज राजस्व रिकॉर्ड में नहीं होता। पूर्व में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। भू-स्वामी किसानों के पास जमीन के बैनामा (रजिस्ट्री) हैं जो उनके स्वामित्व का पर्याप्त आधार है। उन्होंने ऐसे किसानों काे मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। किसानों की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है कि वे इस मामले में राज्य सरकार से भी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed