फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Harnath Singh got place in four parliamentary committees

सांसद हरनाथ सिंह को चार संसदीय समितियों में मिला स्थान

Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
MP Harnath Singh got place in four parliamentary committees
मैनपुरी। राज्यसभा में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद हरनाथ सिंह यादव को चार और संसदीय समितियों में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इससे पूर्व भी वे दो समितियों के पूरे कार्यकाल के लिए सदस्य नामित हैं। इस जिम्मेदारी पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

सरकार की संसदीय राजभाषा समिति में सांसद हरनाथ सिंह यादव कार्यकाल के प्रारंभ से ही छह वर्षों के लिए सदस्य नामित हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति में उन्हें पूरे कार्यकाल के लिए स्थान मिला है। हाल ही में उन्हें चार अन्य समितियों में भी शामिल किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा उन्हेे स्थायी संसदीय कृषि समिति का और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संसदीय कृषि मंत्रालय की सलाहकार समिति में वर्ष 2021-22 के लिए बतौर सदस्य शामिल किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग की सलाहकार समिति और विधि एवं न्याय मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया। उन्हें चार समितियों में स्थान मिलने पर आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चौहान, बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed