फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   motiyathal

मोतियाथल पर खनन रोककर संरक्षित करने की मांग

Sun, 16 Feb 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
motiyathal
कासगंज के सोरों में शहीद राजीव सिंह शेखावत की अस्थि विसर्जन की पूजा करते भाई संजय सिंह - फोटो : KASGANJ
सोरों (कासगंज)। तीर्थनगरी की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग स्थित पहाड़पुर कटरा की राजस्व भूमि पर ऋणमोचन मोतियाथल धार्मिक स्थान है। इसे हंसतीर्थ के नाम से भी जानते हैं। यहां हो रहे खनन को रोककर संरक्षित किए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मोतियाथल पर प्रतिदिन खनन माफिया द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों व बैलगाड़ियों से अवैध रूप से कई वर्षों से बालू का खनन किया जा रहा है। जिससे मोतियाथल में कई जगह गहरे गड्डे व जमीन में असमानता आ गई है। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रहीं हैं। सभासद अमित मिश्रा एवं मुकेश कटारे ने जिलाधिकारी को शिकायत भेजी है। उनका कहना है कि अवैध पट्टेदारों की शह पर काफी समय से अवैध खनन कराया जा रहा है। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अवैध खनन रोककर मोतियाथल को संरक्षित करते हुए तपोवन के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन

मोतियाथल का है पौराणिक महत्व
तीर्थनगरी में विलुप्तप्राय हो चुके मोतियाथल का स्कंद पुराण व वराह पुराण में वर्णन दिया गया है। पंडित चक्रधर शास्त्री के अनुसार शूकर क्षेत्र महात्मय में मोतियाथल को हंसतीर्थ की संज्ञा दी गई है। जिसका अस्तित्व एक रमणीक झील के रूप में रहा है। वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी को रात के तीसरे प्रहर में त्रिदेव व ऋषि मुनियों के इसमें स्नान करने का उल्लेख है। वर्तमान में यह झील उपेक्षा के चलते व खनन माफिया की नजर पड़ने के कारण अस्तित्वहीन हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed