फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   -Mother's condition deteriorated due to post-delivery bleeding, death

Agra News: -प्रसव के बाद रक्तस्राव से बिगड़ी प्रसूता की हालत, मौत

Tue, 03 Mar 2026 09:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
-Mother's condition deteriorated due to post-delivery bleeding, death
प्रसव के बाद भदरौली की बेबी की गई जान
बाह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर सोमवार रात 8.38 बजे हुए प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने प्रसव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बाह थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भदरौली के राजू ने बताया कि उनकी पत्नी बेबी (25) का चौथा प्रसव था। पहले से दो बेटी हैं, एक बेटी दुनियां में नहीं रही। प्रसव पीड़ा होने पर बेबी को सोमवार रात 8 बजे बाह सीएचसी पर भर्ती कराया था। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने सामान्य प्रसव की जानकारी दी थी। 8 मिनट बाद बेबी ने बेटे को जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के बाद रक्तस्राव से बेबी की हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि पहले स्टाफ नर्स ने स्थिति को खुद ही कंट्रोल करने का झांसा दिया। रात 9.30 बजे हाथ खड़े कर दिए और रेफर स्लिप थमा दी। उपचार के लिए एसएन ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजू ने बाह थाने में तहरीर देकर लापरवाह स्टाफ नर्स की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है। जच्चा की मौत हुई है। शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




इंसेट
आंखें खुलने से पहले ही छिना मां का साया
प्रसव के बाद नवजात आंखें खोल पाता, उससे पहले ही उसके सिर से मां का साया छिन गया। प्रसूता की मौत से परिवार गम और गुस्से में है। वहीं नवजात की देखभाल में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। नवजात को देखने वाले मां का आंचल छिनने से प्रसव में बरती गई लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed