फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother of four children murdered husband with boyfriend in agra

लॉकडाउन में रिश्तेदार से हुआ प्यार, फिर चार बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की खौफनाक वारदात

Thu, 27 Aug 2020 10:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Aug 2020 10:51 AM IST
सार

  • अनैतिक संबंधों का विरोध कर रहा था पति,  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा
  • भरापुर में 20 अगस्त को अधेड़ का फंदे से लटकता मिला था शव

विज्ञापन
mother of four children murdered husband with boyfriend in agra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन में घर रह रहे रिश्तेदार से चार बच्चों की मां को प्यार हो गया। इसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। बुधवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया तो परिजन हैरान रह गए। मामला आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र का है।   
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम भरापुर के मौजा पूरा श्रीकिशन में हुई राम अतर सिंह (50) की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। अधेड़ का शव 20 अगस्त को फंदे से लटकता मिला था। तब पत्नी ने इसे आत्महत्या बताया था। भतीजे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार पूरा श्रीकिशन गांव निवासी राम अतर सिंह की हत्या कर उसे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद 23 अगस्त को मृतक के भतीजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस ने जब पूरे मामले की गहनता से जांच की, तो पता चला कि अतर सिंह की पत्नी ममता और लॉकडाउन में उसके ही घर पर रह रहे रिश्तेदार ज्ञान सिंह निवासी आम का पुरा, राजाखेड़ा (राजस्थान) के बीच संबंध हैं। जिसका अतर सिंह विरोध करता था। 18 अगस्त को इनमें विवाद भी हुआ था। 

20 अगस्त को ममता ने ज्ञान सिंह को बुलाया और रात को अतर सिंह का गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या दर्शा दिया गया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता और निबोहरा रेलवे क्रॉसिंग से ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। 


यह भी पढ़ें- डॉक्टर योगिता हत्याकांड: आरोपी विवेक तिवारी के घर से मिली फाइल, चौंकाने वाले 'राज' खुले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed