{"_id":"66c74929484863ba05002dba","slug":"mother-murdered-in-front-of-innocent-daughter-after-husband-death-father-in-law-and-dewar-them-to-death-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मासूम बेटी के सामने मां की हत्या...पति की मौत के बाद ससुर और देवर ने पीट-पीटकर ली जान, चार को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मासूम बेटी के सामने मां की हत्या...पति की मौत के बाद ससुर और देवर ने पीट-पीटकर ली जान, चार को उम्रकैद
Thu, 22 Aug 2024 07:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:50 PM IST
सार
आगरा में विधवा महिला की हत्या के मामले में ससुर और देवर सहित चार को कोर्ट ने उम्रैकद की सजा सुनाई है। आरोपी पति की मौत के बाद मृतका को घर से निकालना चाहते थे।
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा में पति की मौत के बाद ससुर और देवर अपने भाई की विधवा पत्नी को घर से निकालना चाहते थे। विरोध पर 10 साल की बेटी के सामने ही लाठी, डंडे और चाकू मारकर हत्या कर दी। अदालत ने सुनवाई के बाद नरायच निवासी मृतका के ससुर देवी सिंह, देवर संजू, विष्णु और उदय सिंह को दोषी पाया। अपर जिला जज-26 अमरजीत ने आजीवन कारावास के साथ 2 लाख रुपये के दंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला में दर्ज मुकदमे के अनुसार फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव ओखरा निवासी दिगंबर सिंह ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि 2002 में उन्होंने अपनी बहन लज्जा देवी की शादी नगला जमुनी नरायच निवासी देवी सिंह के बेटे के साथ की थी। शादी के कुछ साल के बाद बहन के पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ससुर देवी सिंह,उसके पुत्रगण संजू, विष्णु और उदय सिंह उनकी बहन का घर में रहना मुश्किल कर दिया। मारपीट कर घर से बाहर निकालना चाहते थे। ससुराल में रहने की जिद की तो 15 नवंबर 2013 की सुबह करीब बजे आरोपियों ने मिलकर बहन की 10 साल की बेटी खुशबू के सामने ही हत्या कर दी।