फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother-in-law insists even after 14 years of marriage daughter-in-law of business family tells her sad story

UP: शादी के 14 साल बाद भी सास समझती है नई दुल्हन, करती है ऐसी जिद; बहू का दुखड़ा सुन चकरा जाएंगे

Mon, 30 Oct 2023 03:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 03:20 PM IST
सार

आगरा के कारोबारी परिवार की बहू ने सास के उत्पीड़न की ऐसी कहानी को बयां किया कि परिवार परामर्श केन्द्र में बैठे काउंसलर्स भी चकरा गए। पीड़िता ने बताया कि सास उसे अभी भी नई दुल्हन समझती है। ऐसी हरकतें करती हैं, जिसकी वजह से उसे ससुराल छोड़ना पड़ गया।
 

विज्ञापन
Mother-in-law insists even after 14 years of marriage daughter-in-law of business family tells her sad story
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में कारोबारी परिवार में बहू के घूंघट नहीं करने, सास-ससुर के पैर नहीं दबाने पर झगड़ा शुरू हो गया है। बात इतनी बढ़ी कि बहू को मायके आना पड़ा। उधर, सास-ससुर ने अपनी सारी संपत्ति दान में देने की बात कही है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। मामले में समझौता नहीं होने पर मुकदमे के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन


14 साल पहले हुई थी शादी
फिरोजाबाद की महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 14 साल पहले शादी हुई थी। ससुराल आगरा के कमला नगर में है। पति का दरी का कारोबार है। एक बेटा है। आरोप लगाया कि सास-ससुर उसे पसंद नहीं करते हैं। सास टोकाटाकी करती हैं। शादी के बाद वो सहन करती रही।
विज्ञापन




 

सास का बढ़ गया दखल
मगर, अब सास का दखल बहुत अधिक बढ़ गया है। शादी के इतने साल बाद भी घूंघट करने का दबाव बनाती हैं। पैर दबाने के लिए कहती हैं। जिस दिन पैर नहीं दबाती, ताने मारती हैं। विरोध करने पर पति भी साथ नहीं देते। छह महीने पहले झगड़ा बढ़ने पर मायके में रहना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें -  Mainpuri: रसूखदार ने दबंगई के दम पर सरकारी जमीन पर कर लिया कब्जा, पेड़ भी काट लिए; कई बार हो चुकी है पैमाइश
 
विज्ञापन

सास बोली- बहू नहीं करती किसी की इज्जत
उधर, सास-ससुर का कहना है कि बहू किसी की इज्जत नहीं करती है। रिश्तेदार के आने पर घूंघट नहीं करती। पैर नहीं छूती है। समझाने पर बात नहीं मानती है। इसको लेकर विवाद है। वह उसे साथ रखना चाहते हैं। बहू का सुख नहीं मिल रहा है। इससे अपनी सारी संपत्ति ट्रस्ट में देना चाहते हैं। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि मामले में समझौता नहीं होने पर मुकदमे के आदेश किए गए हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: असमय बंद हो रहा मासिक धर्म महिलाओं के लिए खतरनाक, पैदा कर रहा कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह सहित कई बीमारियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed