फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother-in-law and father-in-law took wife along, husband consumed poison

Agra News: सास-ससुर पत्नी को साथ ले गए, पति ने खाया विषाक्त

Tue, 04 Jun 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jun 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and father-in-law took wife along, husband consumed poison
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कानरखेड़ा में सास-ससुर द्वारा पत्नी को अपने साथ ले जाने पर पति ने विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।गांव कानरखेड़ा निवासी युवक सचिन कुमार की शादी छह माह पूर्व फिरोजाबाद जसराना के गांव पाड़म निवासी रोहन सिंह की पुत्री नूतन से हुई थी। उसने बताया कि शनिवार को सास लक्ष्मी और ससुर रोहन सिंह उसके गांव आए और उसकी पत्नी को उसके मायके ले जाने लगे। पत्नी को साथ ले जाने पर उसने विरोध किया। इस बात को लेकर सास-ससुर और उसके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद ससुरालीजन उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए। पत्नी के मायके जाने पर सचिन परेशान हो गया। रविवार की सुबह उसने पत्नी को कई बार फोन किया लेकिन उसने उसका फोन नहीं उठाया। इसी बात को लेकर उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन परेशान हो गए। उसकी मां राजकुमारी व अन्य परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया । डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अस्पताल से घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed