{"_id":"65009ed3b8103e16c2029e71","slug":"mother-beaten-for-refusing-to-give-money-kasganj-news-c-25-agr1049-269315-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रुपये देने से मना करने पर मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रुपये देने से मना करने पर मां को पीटा
Tue, 12 Sep 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
बरनाहल। मां ने रुपये देने से मना कर दिया तो बेटाें ने पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पुत्रों की तलाश शुरू कर दी है। नगला मांधाता निवासी मंजू देवी ने बताया कि पति की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद उन्हें मुआवजा मिला था। मुआवजा का रुपया लेने के लिए पुत्र अजय कुमार और जय कुमार उन्हें परेशान करते हैं। सोमवार सुबह दोनों पुत्र उनके पास आए और रुपये देने के लिए कहा। जब मना किया तो वह बौखला गए। गाली गलौज करते हुए उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पुत्रों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन