फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother and Daughter died During loot in train in Mathura UP

मथुरा: बैग छीनकर भागते लुटेरे ने मां-बेटी को चलती ट्रेन से धकेला, दोनों को मौत

Sun, 04 Aug 2019 09:35 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 04 Aug 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Mother and Daughter died During loot in train in Mathura UP
वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते एसपी रेलवे - फोटो : अमर उजाला

नकदी से भरा बैग लेकर भाग रहे बदमाश ने विरोध करने पर मां-बेटी को चलती ट्रेन से धकेल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने इस मामले को गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया है। बकौल एसपी जीआरपी मां-बेटी बदमाश के पीछे भागते हुए ट्रेन से गिरीं हैं।

विज्ञापन


वारदात शनिवार तड़के करीब पौने चार बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पहले (दिल्ली की तरफ) निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम सेंट्रल सुपर फास्ट एक्सप्रेस में हुई। दिल्ली शाहदरा निवासी दिलीप की पत्नी मीना (55), बेटी मनीषा (21) और बेटा  आकाश (23)  कोटा के कोचिंग सेंटर में मनीषा का दाखिला कराने जा रहे थे। 
विज्ञापन


एस-2 कोच में उनकी 1,3 और 4 नंबर बर्थ रिजर्व थी। मां बेटी की बर्थ नीचे थी जबकि आकाश सबसे ऊपर वाली बर्थ पर सोया था।  तड़के करीब 3: 45 बजे मीना टायलेट के लिए उठी। वापस आने पर देखा कि बदमाश सीट पर रखे बैग को उठा रहा था। मीना उससे भिड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैग छीनकर भाग रहा था बदमाश

Mother and Daughter died During loot in train in Mathura UP
मृतका के बेटे से जानकारी लेते रेलवे के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
चीख-पुकार सुन मनीषा भी जागी और बैग खींचने लगी। इसी खींचतान में दोनों गेट के पास पहुंच गए। इस पर बदमाश ने दोनों को ट्रेन से धक्का दे दिया और बैग लेकर भाग गया। शोरगुल सुनकर आकाश भी जाग गया और मां-बहन को न देख चेन पुलिंग की। 

तब तक ट्रेन वृंदावन रोड स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। उसने घटना की जानकारी रेलवे स्टाफ को दी। तत्काल मौके पर एंबुलेंस भेजी गई लेकिन तब तक मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद रेलवे पुलिस बदमाशों को ढूढ़ने की बजाय मामले को दबाने का प्रयास करती रही। 

मृतका के बेटे आकाश से कई बार तहरीर बदलवाई गई। रेलवे पुलिस के अफसर घटना का हादसा दर्शाने की कोशिश करते रहे। लेकिन जब हल्ला मचा तो मामला दर्ज किया गया। एसपी जीआरपी जोगेंद्र का कहना है कि यह गैर इरादतन हत्या का मामला है। जांच की जा रही है।

ट्रेन में एक और महिला से हुई वारदात

निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम जा रही 22634 ट्रेन में रात्रि 3:40 बजे आझई से निकलते ही एस-6 कोच में यात्रा कर रही महिला से भी एक लुटेरा बैग छीनकर भाग गया। बैग में 1.80 लाख रुपये की नकदी व जेवरात थे। 

घटना के बाद एस-2 कोच में हुई घटना के बाद जब ट्रेन वृंदावन रोड स्टेशन पर रुकी तो महिला ने गार्ड व स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को घटना बताई। महिला को रेलवे कर्मचारियों ने जीआरपी मथुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed