फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother And Daughter Death Linter Collapsed In Etah After Rain

एटा: बारिश के दौरान हादसा, बरामदे की छत गिरने से मां-बेटी की मौत, एक घायल

Sun, 13 Jun 2021 11:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Jun 2021 11:17 AM IST
सार

रविवार तड़के जब सभी लोग सो रहे थे तभी बरामदे की छत भरभरा गिर गई। जिसमें दबकर मां-बेटी की मौत हुई वहीं बेटा घायल हुआ है।

विज्ञापन
Mother And Daughter Death Linter Collapsed In Etah After Rain
एटा: लिंटर गिरने के बाद पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद में थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला परमसुख में रविवार तड़के बारिश के दौरान पुराने मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


तड़के हुआ हादसा, बचाव कार्य के लिए पहुंचे ग्रामीण
रविवार सुबह करीब चार बजे यह हादसा हुआ। उस समय बारिश हो रही थी। अचानक रामवीर सिंह के मकान में बरामदे की छत ढह गई। बरामदे में सो रही उसकी पत्नी श्यामादेवी (45) और 16 वर्षीय बेटी खुशबू की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस हादसे में रामवीर का 20 वर्षीय पुत्र मुलायम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। छत गिरने से हुई तेज आवाज से ग्रामीणों की नींद टूट गई। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया और पुलिस को भी खबर कर दी।
विज्ञापन


बरामदे में सो रहे थे 
रामवीर ने बताया कि रविवार रात को बारिश होने लगी थी। तब पत्नी, बेटी और बेटा घर के बरामदे में सोने चले गए। तड़के अचानक से छत गिर गई और तीनों मलबे में दब गए। बेटे की चारपाई दीवार के किनारे थी, इसलिए उसके चोटें कम आईं। जबकि पत्नी और बेटी को जब तक निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मकान काफी पुराना बताया जा रहा है। जिसकी छत गिरने से मां-बेटी की मौत हुई है। सूचना के कुछ ही समय में पुलिस बल पहुंच गया था और बचाव कार्य में जुटकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

ये भी पढ़ें- रहस्य बनी इनकी मौत: छह महीने में तीन युवतियों और एक महिला की मिली लाश,आगरा पुलिस नहीं ढूंढ पाई 'कातिल'
आगरा में कोरोना: सप्ताहांत कर्फ्यू में संक्रमण दर शून्य से कम, 1035 लोगों की जांच में मिल रहा एक संक्रमित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed