फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   most crowded of the month in SN pushing and shoving in the queue then got treatment somewhere

Agra News: एसएन में रही माह की सर्वाधिक भीड़,  कतार में धक्का-मुक्की, तब कहीं जाकर मिला उपचार

Tue, 20 Dec 2022 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 01:20 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को लौटाया नहीं गया। सभी को देखा गया। डॉक्टर के अवकाश पर होने का असर मरीजों और मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पर नहीं पड़ने दिया गया। 

विज्ञापन
most crowded of the month in SN pushing and shoving in the queue then got treatment somewhere
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को रिकॉर्ड मरीज पहुंचे। 65 चिकित्सकों के अवकाश पर होने के बाद भी बाकी स्टाफ ने 3,185 मरीजों को विभिन्न विभागों की ओपीडी में देखा। पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार लगी। धक्का-मुक्की हुई। ओपीडी का रिसेप्शन हाल खचाखच भरा हुआ था। मरीजों कोे पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाकर दवा लेने में करीब दो घंटे लग गए। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में ही 585 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। सर्दी, जुकाम, खांसी के साथ सांस और ब्लड प्रेशर के रोगियों की संख्या अधिक रही। मेडिसिन के बाद हड्डी रोग विभाग में सर्वाधिक 474  मरीज आए। सर्जरी की ओपीडी में 182 मरीजों को परामर्श दिया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को लौटाया नहीं गया। सभी को देखा गया। डॉक्टर के अवकाश पर होने का असर मरीजों और मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पर नहीं पड़ने दिया गया। 
विज्ञापन

इतने मरीज पहुंचे

त्वचा रोग विभाग में आए 345 मरीज
क्षय व वक्ष रोग विभाग में 287 मरीज
नेत्र रोग विभाग में 277 मरीज आए
बाल रोग विभाग में 207 मरीज आए
स्त्री व प्रसूती रोग विभाग में 151 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed