फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than four thousand people of Mainpuri are taking government ration in other states

फर्जीवाड़ा: मैनपुरी के साढ़े चार हजार लोग दूसरे प्रदेशों में भी ले रहे हैं सरकारी राशन, जांच के आदेश

Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार ज्योत्यवेंद्र दुबे, संवाद न्यूज एजेंसी मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, संवाद न्यूज एजेंसी मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
सार

जिले के साढ़े चार हजार लोग मैनपुरी के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों में भी राशन ले रहे हैं। आधार नंबर ट्रेस कर एनआईसी लखनऊ ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है। ये सूची जिलापूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराई गई है। जिलापूर्ति विभाग जांच के बाद इन कार्डों को निरस्त करेगा।

विज्ञापन
more than four thousand people of Mainpuri are taking government ration in other states
जिला पूर्ति कार्यालय मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राशन वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए राशन कार्ड में परिवार के मुखिया और सदस्यों के आधार नंबर लिंक कराए गए हैं। इसके आधार पर ही उन्हें राशन का वितरण किया जाता है। वहीं अब आधार नंबर के माध्यम से ही एनआईसी लखनऊ ने मैनपुरी जिले के साढ़े चार हजार लोगों की सूची तैयार की है। 

विज्ञापन


ये वे लोग हैं जो मैनपुरी में राशन लेने के साथ ही गैर प्रदेशों में भी राशन ले रहे हैं। दो जगह से राशन लिए जाने के मामले में गंभीरता दिखाते हुए ये सूची जिलापूर्ति अधिकारी मैनपुरी को भेजी गई है। इसे तत्काल रोकने के लिए जिलापूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने आदेश दिए हैं। सभी पूर्ति निरीक्षकों को सूची में शामिल उनके क्षेत्र के नामों को राशनकार्ड से डिलीट करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद वे एक ही जगह से राशन ले पाएंगे।
विज्ञापन

  
लखनऊ से उपलब्ध कराई गई सूची में अधिकांश लोग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी राशन ले रहे थे। हालांकि इनसे राशन की रिकवरी होगी या नहीं ये साफ नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राशनकार्डधारक की कराई जाएगी जांच 
एनआईसी लखनऊ से भेजी गई सूची के जो नाम किसी राशन कार्ड में बतौर सदस्य शामिल हैं वे तो तत्काल हटा दिए जाएंगे। वहीं कुछ नाम ऐसे हैं जो राशन कार्ड में बतौर मुखिया शामिल हैं। ऐसे में उनका नाम हटाने पर कार्ड ही निरस्त हो जाएगा। इससे परिवार के अन्य सदस्यों को भी राशन नहीं मिल पाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए जिलापूर्ति अधिकारी ने ऐसे मामलों में जांच के बाद राशनकार्ड निरस्त करने के आदेश दिए हैं।  

केस एक  
रूमा कुमारी बरनाहल क्षेत्र के राशन डीलर अजय कुमार से राशन ले रही हैं। एनआईसी की सूची के अनुसार इनके द्वारा मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भी राशन लिया जा रहा है। 

केस दो  
कप्तान सिंह बरनाहल क्षेत्र की राशन डीलर अनीता देवी से नियमित राशन ले रहे हैं। एनआईसी की सूची के अनुसार इनके द्वारा दिल्ली में उत्तर पूर्वी क्षेत्र से भी राशन लिया जा रहा है। 

ये हैं आंकडे़  
316599 हैं जिले में कुल राशन कार्डधारक 
1242220 हैं जिले में कुल यूनिट 
45893 हैं जिले में कुल अंत्योदय राशन कार्डधारक
270706 हैं जिले में कुल पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक

जिलापूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि एनआईसी लखनऊ से प्राप्त सूची में जिले के साढ़े चार हजार लोग मैनपुरी के साथ ही दूसरे प्रदेशों में भी राशन ले रहे हैं। ऐसे नामों को तत्काल डिलीट करने और राशन कार्ड को जांच के बाद निरस्त करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही ये कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed