फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than five lakh people got vaccinated in five months in agra

आगरा में टीकाकरण: पांच महीने में 5.31 लाख लोगों को लगा टीका, 8880 डोज हुईं बर्बाद

Sat, 05 Jun 2021 12:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 12:24 PM IST
सार

आगरा में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के मुकाबले युवा के टीकाकरण की दर अधिक है। 25 दिन में 1.83 लाख युवा टीका लगवा चुके हैं। वहीं, 45 से अधिक उम्र के लोगों में उत्साह कम रहा। इसके कारण वैक्सीन की 8880 डोज बर्बाद हो गईं। 

विज्ञापन
more than five lakh people got vaccinated in five months in agra
आगरा में टीकाकरण: वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की दर अधिक होने से टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। 18 से 44 साल उम्र के लोगों ने जबरदस्त उत्साह है। महज 25 दिन में जिले के 1.83 लाख युवा टीका लगवा चुके हैं। लेकिन 16 जनवरी से 2 जून तक 45 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के दौरान कम लोग पहुंचे, इसके कारण वैक्सीन की 8880 डोज बर्बाद हो गईं। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि अब तक कुल 5,31,814 लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 4,44,094 को पहली और 87,720 को दूसरी डोज लगी है। टीका लगवाने में युवाओं की संख्या अधिक है। 
विज्ञापन


10 मई से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। युवाओं में उत्साह ऐसा है कि एक ही दिन में सभी स्लॉट बुक हो गए। इन 25 दिन में 1,83,010 युवा टीका लगवा चुके हैं। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की बात करें तो 3,48,804 का टीकाकरण हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-कामकाजी युवा ज्यादा जागरूक
टीका लगवाने के लिए कामकाजी युवा और छात्र अधिक जागरूक हैं। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 18 से 44 साल उम्र के ग्रुप में टीका लगवाने वालों में कामकाजी और छात्रों की संख्या लगभग आधी है। 

1.80 लाख महिलाओं ने लगवाया टीका
टीका लगवाने में आधी आबादी भी कम नहीं। 18 साल से अधिक उम्र की 1,80,226 महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद महिलाओं में टीकाकरण की दर में तेजी आई है। 

531814: लोगों का हुआ टीकाकरण
351588: पुरुष लगवा चुके हैं टीका
180226: महिलाएं लगवा चुकी हैं टीका

444094: लोगों को पहली डोज
87720: लोगों को दूसरी डोज

348804: लोग 45 से अधिक उम्र के
183010: लोग 18 से 44 साल तक के

पांच महीने में टीके की बर्बाद हुईं 8880 डोज 
आगरा में कोरोना वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की एक-एक डोज के लिए लोग अब घंटों लाइन में लगे हैं, यही जागरूकता पहले बरती जाती वैक्सीन की 8880 डोज बेकार नहीं जातीं। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 16 जनवरी से 2 जून तक 45 साल से अधिक उम्र के 2,89,100 लोगों को टीका लगा है। 

इनके लिए 29798 वाइल केंद्रों पर भेजी गईं। एक वाइल में से 10 लोगों को टीका लग सकता है, ऐसे में इतनी वाइल 2,97,980 लोगों के लिए पर्याप्त थी, लेकिन 289100 लोग ही बूथों पर पहुंचे और वाइल में बची 8880 डोज लोगों को नहीं लग सकी और यह बेकार हो गईं।  

दो बजे के बाद ज्यादा डोज हुईं बर्बाद
वैक्सीन की सबसे ज्यादा डोज दो बजे के बाद बेकार गईं। दोपहर को लंच के बाद बूथों पर तीन से पांच लोग ही आए, इनके लिए पूरी वाइल खोलनी पड़ी। वाइल खुलने के चार घंटे बाद इस्तेमाल नहीं की जा सकती है। 

अब 10 लोग जुटने पर ही खोली जा रही वाइल
एसएन मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि बीते दो महीने में वैक्सीन 0.11 फीसदी डोज बेकार गईं हैं। अब दोपहर दो बजे के बाद 10 लोग जुटने के बाद ही वाइल खोली जा रही है, जिससे लगभग सभी डोज उपयोग में आ रही हैं।

358 युवाओं को लगी अतिरिक्त डोज
18 से 44 साल तक की उम्र के 121798 युवाओं को टीका लगा है, इसके लिए 12144 वाइल इस्तेमाल हुईं, वाइल में एक डोज अतिरिक्त रहती है, इस कारण 358 युवाओं को तय डोज से अधिक को लगाई जा सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed