फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than 500 flats will be sold under ADA Heights shastripuram in agra

Agra News: एडीए हाइट्स योजना में 500 से अधिक फ्लैटों की होगी बिक्री, जल्द जारी होगा विज्ञापन

Wed, 31 Aug 2022 12:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 12:08 PM IST
सार

शास्त्रीपुरम स्थित एडीए हाइट्स योजना के तहत 500 से अधिक फ्लैटों की बिक्री होनी है, जिसके लिए उपाध्यक्ष ने विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
More than 500 flats will be sold under ADA Heights shastripuram in agra
एडीए हाइट्स योजना का निरीक्षण करते उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने मंगलवार शाम को शास्त्रीपुरम स्थित एडीए हाइट्स योजना का निरीक्षण किया। यहां 500 से अधिक फ्लैट की बिक्री होनी है। जिसके लिए उपाध्यक्ष ने विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हाइट्स में क्लब हाउस, सैंपल फ्लैट के अलावा बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट तैयार करने के निर्देश सचिव व मुख्य अभियंता को दिए हैं। एडीए की 1600 से अधिक अनिस्तारित संपत्तियां हैं। जिनके निस्तारण के लिए एडीए ने कार्य योजना बनाई है।

विज्ञापन

एडीए में दलालों के प्रवेश पर रोक

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने अभियंताओं के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां दलालों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अकारण कोई भी व्यक्ति दफ्तर में नहीं दिखेगा। प्रवेश के समय भी मुख्य द्वार पर प्रत्येक व्यक्ति का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने सचिव गरिमा सिंह, मुख्य अभियंता के साथ विभिन्न विभागों का मुआयना किया। अभियंताओं के कार्यालय में गंदगी मिली। 

विज्ञापन


फाइलें अव्यवस्थित ढंग से जमीन पर रखी थीं। फाइलों के बंडलों पर धूल जमा थी। जिसे लेकर उपाध्यक्ष ने सात दिन में सुधार के निर्देश सभी अधिशासी व सहायक अभियंताओं के दिए हैं। साथ ही कार्यालय में दलाल प्रवृत्ति के लोगों के मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अकारण भी कोई व्यक्ति एडीए कार्यालय में घूमता नहीं मिलेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलडोजर से ध्वस्त की अवैध कॉलोनी

विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को सिकंदरा स्थित बाईंपुर गांव में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। 7000 वर्ग मीटर में इस कॉलोनी का निर्माण प्रेमलता यादव व अन्य द्वारा कराया जा रहा था। एडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं था। प्रवर्तन प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनी में सड़क बिछाकर प्लांटिंग की तैयारी थी। जेसीबी से सड़क को हटा दिया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए बिल्डर को नोटिस जारी किया है। भविष्य में दोबारा निर्माण करने पर एफआईआर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed