{"_id":"61a27520cd2f244378214b52","slug":"more-than-14-thousand-youth-have-applied-to-become-voters-kasganj-news-agr51607252","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 हजार से ज्यादा युवा मतदाता बनने के लिए कर चुके आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 हजार से ज्यादा युवा मतदाता बनने के लिए कर चुके आवेदन
विज्ञापन

कासगंज। विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत तीनों विधानसभाओं के 1233 बूथों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिले में मतदाता बनने के लिए युवाओं में उत्साह है। अब तक 14977 युवाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किए हैं। मतदाता बनने के लिए अब तीन दिन का समय शेष रह गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि जो युवा 18 वर्ष या उससे अधिक हैं वे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अवश्य आवेदन फार्म जमा कर दें। आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए गूगल प्ले स्टोर पर वोटर हेल्पलाइन एप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य चलेगा। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने हेतु फार्म-7 तथा संशोधन कराने हेतु फार्म-8 तथा किसी नाम को दूसरे मतदेय स्थल पर स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 ए भरा जाएगा।