फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkeys snatching purse of woman in Vrindavan

वृंदावन में बंदरों का उत्पात : महिला श्रद्धालु का पर्स छीनकर हवा में उड़ाए नोट, फ्रूटी की बोतल लेकर छोड़कर भागा

Fri, 15 Jul 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Jul 2022 12:13 AM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में बंदरों को उत्पात थम नहीं रहा। गुरुवार को बंदरों ने एक महिला श्रद्धालु का पर्स छीन लिया। इसके बाद उसमें रखे रुपये फेंक दिए। 

विज्ञापन
Monkeys snatching purse of woman in Vrindavan
बंदर ने छीना महिला का पर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी वृंदावन में बंदरों के उत्पात से हर कोई परेशान है। चश्मा ले जाने वाले बंदर अब महिलाओं के पर्स और बैग को भी छीनकर भाग रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वृंदावन में बंदर द्वारा नोटों की बारिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना गुरुवार की है।

विज्ञापन

 
दिल्ली निवासी एक महिला परिवार के साथ ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए आई थी। जब वह मंदिर के समीप पहुंची थी, तभी उसके कंधे पर लटके पर्स को बंदर ले गया और एक दुकान की दीवार पर जाकर बैठ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते बंदर ने पर्स में रखे नोटों को फेंकना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

बंदर ने पर्स में रखे नोटों को निकालकर फेंका 

बंदर को नोट फेंकते देख कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिवार के लोग बंदर द्वारा फेंके जा रहे नोटों को लपकने के लिए नीचे खड़े हो गए। इस दौरान कुछ लोग दस रुपये वाली फ्रूटी लेकर आए और बंदर को देकर पर्स छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तीन बार फ्रूटी देने के बाद भी बंदर नहीं माना और फ्रूटी का पाउच फेंक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक सज्जन आधा लीटर की फ्रूटी की बोतल लेकर आए और बंदर को लपका दी। इसके बाद बंदर ने फ्रूटी की बोतल को पकड़ लिया और पर्स को नीचे फेंक दिया। बता दें कि वृंदावन में बंदरों के आतंक की यह पहली घटना नहीं है। बंदर आए दिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं के चश्मे छीन ले जाते हैं। बंदरों के हमले से लोग घायल भी हो जाते हैं। 

बीहड़ में नहीं भेजे जाएंगे बंदर

मथुरा-वृंदावन के बंदरों को चंबल के बीहड़ में छोड़ने की अनुमति देने से राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुअरी प्रोजेक्ट के वन्य अधिकारी ने मना कर दिया है। कहा कि वहां बंदरों के खाने-पीने को कुछ नहीं है। नसबंदी की अनुमति न मिलने पर बंदरों को बीहड़ में छोड़ने का प्रस्ताव मथुरा रिफाइनरी ने दिया था। बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर में रखने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed