फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monkeys attacks on child in taj mahal

ताजमहल में बंदरों ने किया बच्चों पर हमला, बाहर निकले तो कुत्तों ने घेरा

Tue, 21 Aug 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 21 Aug 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
monkeys attacks on child in taj mahal
ताजमहल में विदेशी पर्यटक के पास बैठा बंदर - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में मंगलवार की सुबह इंदौर से आए पर्यटक समूह में शामिल बच्चों पर बंदरों ने हमला कर दिया। म्यूजियम की ओर पेड़ों के बीच से अचानक किए गए हमले से बच्चे घबरा गए और रोने-चिल्लाने लगे। ग्रुप में शामिल कई पर्यटकों ने बंदरों को भगाया।
विज्ञापन


पेड़ों की ठंडक में छिपे बैठे बंदरों के अचानक हमले से बच्चे डर गए। बंदरों के हमले के बाद पूरे समय बच्चे दहशत में रहे और फोटो खिंचवाने के समय भी उनमें डर बना रहा। बाहर निकले तो कुत्तों ने घेर लिया। 
विज्ञापन


इंदौर के 15 सदस्यीय पर्यटक दल में 6-7 बच्चे भी आए, जो म्यूजियम की ओर पाथवे से ताज की ओर जा रहे थे, तभी बंदरों का हमला हुआ। इस घटना के बाद बच्चों के डर को देखते हुए पर्यटक ग्रुप जल्द ही ताज देखकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से शिकायत, कार्रवाई फिर भी नहीं

monkeys attacks on child in taj mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल के अंदर बंदरों के आतंक की शिकायत इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मई में की थी, जिसके बाद पर्यटन महानिदेशक अवनीश कुमार अवस्थी ने कमिश्नर और डीएम को पत्र लिखकर कुत्तों और बंदरों के आतंक से पर्यटकों को निजात दिलाने के लिए कहा था।

तीन महीने बाद भी बंदरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि फ्रांस और आस्ट्रिया की पर्यटकों को बंदर काट चुके हैं। आईटो ने ताजमहल के साथ आगरा किला में भी बंदरों के आतंक और इन पर कार्रवाई की मांग की है।

10 हजार बंदर पकड़ने का नया प्रोजेक्ट

वाइल्ड लाइफ एसओएस को शहर में 10 हजार बंदर पकड़ने का प्रोजेक्ट एडीए ने दिया है। इसे अभी प्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन की अनुमति मिलना बाकी है। हर बंदर को पकड़ कर स्टरलाइज करने, वैक्सीन देने के बाद उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा, जहां से उसे पकड़ा है।

वाइल्ड लाइफ एसओएस के डॉ. बैजूराज ने बताया कि अनुमति मिलते ही बंदरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले पूर्व कमिश्नर प्रदीप भटनागर की पहल पर वाइल्ड लाइफ एसओएस को बंदर पकड़ने और हॉस्पिटल बनाने के लिए 1.8 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। चुरमुरा में एसओएस ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हास्पिटल खोलकर यहां बंदरों के वैक्सीनेशन, स्टरलाइजेशन की व्यवस्थाएं की हैं। 

ताज पर जानवरों के आतंक की घटनाएं

12 जनवरी- सेंट्रल टैंक पर चेन्नई के पर्यटक को कुत्ते ने काटा
16 जनवरी- इजराइली पीएम के दौरे में सांड़ ने पुलिसकर्मी पटके
3 फरवरी- बंदरों ने यमुना किनारे चमेली फर्श की रेलिंग तोड़ी
11 मई- फ्रांसीसी राष्ट्रपति के दौरे में सांड़ ने तीन पर्यटक पटके
22 मई- फ्रांसीसी पर्यटकों टीकू और फॉसर्ड के पैर में बंदरों ने काटा
9 जुलाई- आस्ट्रियाई पर्यटक क्रिस्टीना को ताज में बंदर ने काटा
21 अगस्त- इंदौर के पर्यटक ग्रुप में शामिल बच्चों पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed