फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkeys attacked, old woman fell from roof and died

Agra News: बंदरों ने मारा झपट्टा, छत से गिरकर वृद्धा की मौत

Fri, 23 Jan 2026 03:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attacked, old woman fell from roof and died
बंदरों के हमले से मृतक महिला विरमा देवी का फाइल फोटो
आगरा। थाना शाहगंज के वेस्ट अर्जुन नगर में बुधवार दोपहर 2:30 बजे मकान की दूसरी मंजिल की छत पर कपड़े लेने गईं 63 वर्षीय विरमा देवी पर बंदरों के झुंड ने झपट्टा मारा। धक्का लगने से वह पड़ोसी के घर में जा गिरीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका के परिजन और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन बंदरों को नहीं पकड़वाया गया।
विज्ञापन

वेस्ट अर्जुन नगर निवासी चरन सिंह मजदूरी करते हैं। बड़ा बेटा मनोज बस्ती जिले में चेन कारीगर है। वहीं छोटा बेटा रवि भी अपना काम करता है। विरमा देवी घर की दूसरी मंजिल की छत पर कपड़े उतारने गई थीं। भतीजे ब्रजेश कुमार ने बताया कि छत पर बंदरों का झुंड बैठा था। अचानक बंदरों ने झपट्टा मार दिया। उन्होंने बचने का प्रयास किया मगर कुछ बंदर उनके ऊपर कूद गए। धक्का लगने से वह पड़ोसी सोनू भदाैरिया के घर के आंगन में जा गिरीं। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और घायल विरमा देवी को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



बंदर पकड़ने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
काॅलोनी के लोगों का कहना है कि बंदरों के झपट्टा मारने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। विरमा देवी से पहले क्षेत्र में ही एक बच्ची को बंदर ने काट लिया था। उसका इलाज कराया गया। इससे अलावा भी बंदरों के काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। टीम बंदरों को पकड़ने के लिए नहीं आती है। बंदर पकड़ने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जहां भी शिकायत मिलती है, वहां बंदरों को पकड़ने के लिए टीम जाती है। जिस जगह घटना हुई है, वहां भी टीम को भेजा जाएगा। - डाॅ. अजय कुमार सिंह, पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed