फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkeys attacked brother and sister near Taj Mahal in Agra

Monkeys Attack: ताजमहल के पास भाई-बहन पर बंदरों ने किया हमला, डंडा भी छीन ले गए

Sat, 24 Sep 2022 12:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Sep 2022 12:45 PM IST
सार

ताजमहल परिसर में पर्यटकों पर बंदरों के हमले की घटनाओं के बाद अब शुक्रवार को बंदरों ने डंडा लेकर ताजमहल पूर्वी गेट के पास टहल रहे भाई-बहन पर हमला कर दिया। बंदर डंडा छीनकर ले गए। दोनों वन विभाग के कर्मचारी के बच्चे हैं। 

विज्ञापन
Monkeys attacked brother and sister near Taj Mahal in Agra
ताजमहल के आसपास रहते हैं बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खूंखार हो रहे बंदरों ने शुक्रवार की रात ताजमहल के पूर्वी गेट से निकल रहे भाई-बहन पर हमला कर दिया। बंदरों के आतंक के कारण दोनों बच्चे डंडा लेकर निकले थे, लेकिन बंदरों ने डंडा ही छीन लिया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पूर्वी गेट पर पाठक प्रेस के सामने की बगीची से निकले बंदरों के झुंड ने हमला किया। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि वन विभाग केसाथ मिलकर योजना बनाई गई है। वन विभाग ने शासन को योजना भेज दी है। निर्देश के बाद योजना पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन

व्यापारियों ने की बंदरों से निजात दिलाने की मांग

आगरा मंडल व्यापार संगठन ने आपात बैठक कर डीएम और कमिश्नर से मांग की है कि ताजमहल पर हर दिन पर्यटकों को बंदरों के काटने की घटनाओं को रोका जाए। दुनिया में ताजमहल की बदनामी हो रही है। जो सैलानी ताज आ रहे हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। संगठन अध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि बंदरों के आतंक को रोकने के लिए लंगूरों की व्यवस्था की जाए या इमारत पर विद्युत तारों की फेंसिंग जैसे कदम उठाए जाएं ताकि बंदर ताज के अंदर न आ सकें।

विज्ञापन

लंगूर के वेश में इंसानों की लगाएं ड्यूटी

ताजगंज दक्षिणी गेट स्थित खुद्दाम ए रोजा कमेटी अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर ने एएसआई से मांग की है कि देश में कई शहरों ने यह प्रयोग किए हैं कि लंगूर के वेश में इंसानों को परिसर में रखते हैं। उससे बंदर दूर भागते हैं। अगर उन शहरों ने सफलता से यह प्रयोग किया है, तो इसे ताज में दोहराएं। 

इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और लंगूरों को बांधने पर वन्य जीव कानून का सामना नहीं करना पड़ेगा। जयपुर हाउस में लोगों ने लंगूरों के फोटो लगाए हैं। ऐसे प्रयोग ताज में किए जाएं। अभी एएसआई ने ताज पर आ रहे पर्यटकों को भगवान भरोसे छोड़ चुका है। बचाव के कोई कदम नहीं उठा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed