फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkeys attack Spanish Woman again at Taj Mahal

Monkeys Attack: ताजमहल में नहीं थम रहा बंदरों का उत्पात, एक बार फिर स्पेनिश महिला को काटा

Wed, 21 Sep 2022 01:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 01:47 PM IST
सार

आगरा में मंगलवार को ही डीएम ने बैठक बुलाई थी, जिसमें बंदरों को पकड़ने के लिए एक्शन प्लान पर चर्चा हुई। बुधवार की सुबह ताजमहल में बंदरों ने एक बार फिर विदेशी पर्यटक पर हमला कर दिया।  

विज्ञापन
Monkeys attack Spanish Woman again at Taj Mahal
स्पेन की युवती को बंदर ने काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तीन दिन के अंदर दूसरी बार स्पेनिश पर्यटक को ताजमहल का दीदार करने के दौरान बंदरों ने काट लिया। स्पेन की पर्यटक क्रिस्टीना बुधवार को जब टिकट काउंटर से ताजमहल का टिकट खरीद रहीं थी, तब बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बचते बचते भी उनके पैर में बंदर ने काट लिया, जिस पर गाइड ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। पर्यटक क्रिस्टीना को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया गया है। एक सप्ताह में बंदरों के काटने की यह ताजमहल में छठवीं घटना है।

विज्ञापन


बंदरों के हमले और काटने से घबराई स्पेनिश पर्यटक क्रिस्टीना ने कहा कि यह बेहद खौफनाक अनुभव रहा, जब बंदरों ने उन पर हमला किया। ताज केपूर्वी गेट पर जब यह घटना हुई, तब अन्य पर्यटक भी बंदरों के हमले से दहशत में आ गए। ताज के अंदर मेहमानखाने की ओर बंदरों के उत्पात मचाने का वीडियो भी पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें चमेली फर्श पर 100 से ज्यादा बंदरों का झुंड ताज में घूमता और गुलाटियां मारता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

स्पेन की सांड्रा हो चुकी शिकार

दो दिन पहले सोमवार सुबह स्पेन की एक और पर्यटक सांड्रा के पैर में बंदरों ने काट लिया था। तब वहां मौजूद फोटोग्राफर योगेश पारस ने उनके पैर में पट्टी बांधकर प्राथमिक उपचार किया था। सांड्रा को शांति मांगलिक अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाकर दिल्ली भेज दिया गया था। उसी दिन 8 साल के बच्चे शोएब की पीठ पर बंदर ने काट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये कहा अधीक्षण पुरातत्वविद ने...

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि 'हमने अपने कुछ कर्मचारियों को डंडे लेकर ताज में बंदरों के आतंक वाले हिस्सों में तैनात किया है। बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम और वन विभाग को पत्र भी लिखे हैं। यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed