{"_id":"62e49f1099716241d12c6bba","slug":"monkeypox-alertif-you-see-symptoms-of-monkeypox-then-contact-on-these-numbers-screening-started-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkeypox: मंकीपॉक्स के लक्षण दिखें तो इन नंबर पर करें संपर्क, आगरा में शुरु हुई स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monkeypox: मंकीपॉक्स के लक्षण दिखें तो इन नंबर पर करें संपर्क, आगरा में शुरु हुई स्क्रीनिंग
Sat, 30 Jul 2022 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Jul 2022 08:31 AM IST
सार
दिल्ली में मंकीपाक्स का संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। केरल, दिल्ली से आने वाले मरीजों की खासतौर से जांच की जा रही है। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी से विदेश की यात्रा करने वालों की भी सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स का खतरा
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में मंकीपॉक्स के नए मामले बढ़ने पर आगरा कैंट स्टेशन, ताजमहल पर स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी विदेश यात्रा या केरल की यात्रा करने वाले लोगों की सूची मांगी है, जिसकी स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर सकेगा।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर कोविड बूथ में ही मंकीपॉक्स की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। इसमें केरल, दिल्ली से आने वाले यात्रियों पर विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है। शुक्रवार को 285 लोगों की स्क्रीनिंग की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से भी केरल और विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की सूची मांगी है।
लक्षण मिलने पर किया जाएग आइसोलेट
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस सूची के मिलने के बाद इनके घर टीम भेजी जाएगी और स्क्रीनिंग की जाएगी। किसी को लक्षण प्रतीत होने पर उनको आइसोलेट किया जाएगा। संदिग्ध मरीज मिलने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। अभी मंकीपॉक्स को कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। मंकीपॉक्स के लक्षण प्रतीत होने पर (0562-2600412 और 9458569043) पर जानकारी दे सकते हैं।