{"_id":"66ef085d3e9cf7aa310e98ee","slug":"monkey-attacked-and-bit-woman-at-taj-mahal-another-tourist-s-money-was-stolen-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये ताजमहल है जरा संभलकर: गैंग मार रहा झपट्टा... तो कहीं चोर उड़ा रहे पैसे; घबराकर गिर पड़ी महिला, निकला खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये ताजमहल है जरा संभलकर: गैंग मार रहा झपट्टा... तो कहीं चोर उड़ा रहे पैसे; घबराकर गिर पड़ी महिला, निकला खून
Sun, 22 Sep 2024 06:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:44 AM IST
सार
ताजमहल में पर्यटक के आठ हजार रुपये गायब हो गए। शक के आधार पर बिहार से आई तीन महिला पर्यटकों से पूछताछ की गई। वहीं ताजमहल के पूर्वी गेट पर एक बंदर ने महिला पर झपट्टा मार दिया। इससे वह घबराकर गिर पड़ी। बंदर के काटने से उसको खून निकल आया।
विज्ञापन
पूर्वी गेट पर बंदर ने पर्यटक को किया घायल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल के शौचालय में कर्नाटक से आई महिला पर्यटक के आठ हजार रुपये गायब हो गए। शक के आधार पर पुलिस ने बिहार की तीन महिला पर्यटकों से पूछताछ की। आरोप की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने महिलाओं को छोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना दोपहर करीब 12 बजे उस समय घटी जब कर्नाटक से परिवार के साथ ताजमहल देखने आए एक दल की महिलाएं शौचालय गई थीं। वहीं, उनके पर्स से करीब 8 हजार रुपये गायब हो गए। कर्नाटक की महिलाओं ने बिहार की तीन पर्यटक पर आरोप लगाए। सीआईएसएफ ने तीनों आरोपित महिलाओं को पर्यटन पुलिस के सुपुर्द किया। एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि तीनों महिलाओं पर 15-15 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह फिरोजाबाद से चूड़ी खरीदने आई थीं। बिहार में चूड़ी बेचती हैं। पुलिस ने तस्दीक की तो बात सही निकली। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए तीनों महिलाओं को छोड़ दिया। एसीपी सय्यैद अरीब अहमद ने बताया कि शौचालय में सीसीटीवी नहीं है। स्मारक में आस-पास अन्य सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। संदिग्धों की पहचान होने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।