फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   moneylender was charging interest on interest young man committed suicide

सूदखोरी की भेंट चढ़ा युवक: सूदखोर लगा रहा ब्याज पर ब्याज, युवक ने दे दी जान

Mon, 29 Apr 2024 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 12:38 PM IST
सार

ब्याज पर ली गई रकम ने युवक की जान ले ली। उसकी पूरी कमाई मोटी ब्याज देने में निकल जाती थी, जिसके वजह से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। 
 

विज्ञापन
moneylender was charging interest on interest young man committed suicide
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के बसई अरेला के गांव स्याहीपुरा में साहूकारों के उत्पीड़न से तंग आकर युवक फंदे पर लटक गया। 15 दिन तक मौत से लड़ने के बाद रविवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक पर कर्ज हो गया था। साहूकार उससे तगादा कर रहे थे। साहूकार पांच फीसदी ब्याज वसूल रहे थे। इस मामले में मृतक की पत्नी ने साहूकारों के विरुद्ध थाना बसई अरेला में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक, स्याहीपुरा निवासी संतोष कुमार (32) ने गांव के ही सारत्व कुमार, विजयपाल सिंह, मायाराम से पांच फीसदी की ब्याज पर कर्ज लिया था। वह ब्याज तो चुका रहा था मगर मूलधन नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि साहूकार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आए दिन के उत्पीड़न से तंग आकर 13 अप्रैल को संतोष ने घर में फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की थी। परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए आगरा निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को संतोष जिंदगी की जंग हार गया। परिजन ने बताया कि इलाज में भी लाखों रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष की पत्नी भाग्यश्री ने तहरीर देकर साहूकारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed