फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money was grabbed in the name of land, case filed against 12 people

Agra News: जमीन के नाम पर हड़पे रुपये, 12 लोगों पर केस

Sat, 16 Aug 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Money was grabbed in the name of land, case filed against 12 people
मैनपुरी। पुष्पकुंज काॅलोनी निवासी अधिवक्ता ने न्यायालय के आदेश पर 12 लोगों पर 10.20 लाख रुपये धोखाधड़ी से हड़पने का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिवक्ता ब्रजेंद्र यादव ने बताया कि गांव ललूपुर के रहने वाले विजय कुमार व अन्य ने उन्हें व साझेदार दिनेश को बिक्री के लिए एक भूमि दिखाई। एक जमीन का सौदा 80 लाख रुपये और दूसरी का 60 लाख रुपये में तय हुआ। उन्होंने व साझेदार ने 10 लाख रुपये बयाना के तौर पर दिए। 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। दो-दो लाख रुपये के दो चेक 23 अक्तूबर 2024 को दिए। जब एग्रीमेंट करने के लिए कहा तो वह लोग टालमटोल करने लगे। रुपये वापस मांगे तो विजय कुमार ने 50 हजार रुपये ऑनलाइन वापस किए। इस बीच दूसरे के नाम खेत का एग्रीमेंट कर दिया। 10 जनवरी को रुपये लौटाने का वादा किया था। जब रुपये लेने गए तो विजय और उसकी पत्नी, अजय कुमार उर्फ अट्टर, मुकेश कुमार मिले। इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस के केस दर्ज न करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जालसाजी की घटना में शामिल विजय कुमार निवासी ललूपुर, विजय कुमार की पत्नी, मुकेश कुमार, संजू, राज किशोर, जौम सिंह नगला मंगली, उमेश सूजापुर भोगांव, प्रमोद निवासी नरैनीपुर भोगांव, अंकित यादव निवासी जेल चौराहा के पास, लालू यादव, सुरेश चंद्र निवासी सिंहपुर, धर्मेंद्र सिंह नगला पजाबा सदर कोतवाली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed