फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money laundering case: Ansal Group's assets worth Rs 598 crore attached

मनी लॉन्ड्रिंग केस: अंसल ग्रुप की 598 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच

Thu, 26 Feb 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Money laundering case: Ansal Group's assets worth Rs 598 crore attached
नई दिल्ली/आगरा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एपीआईएल) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा में 598 करोड़ रुपये की भूमि अटैच कर ली है। यह कार्रवाई गुरुग्राम के विभिन्न सेक्टरों में भूमि अधिग्रहण और उसे अवैध रूप से रिलीज करने से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है।
विज्ञापन

जांच एजेंसी के अनुसार यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर 58-63 और 65-67 में भूमि अधिग्रहण में हुई व्यापक अनियमितताओं से जुड़ा है। ईडी का आरोप है कि मूल रूप से सार्वजनिक विकास (हुडा) के लिए अधिसूचित भूमि को एक भ्रष्ट प्रक्रिया के तहत निजी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए छोड़ दिया गया था। जांच में सामने आया कि अंसल ग्रुप ने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर औने-पौने दामों पर जमीन हथियाने के लिए मुखौटा कंपनियों का सहारा लिया। आगरा में अंसल ग्रुप की शास्त्रीपुरम के पास दहतोरा से बिचपुरी रोड के बीच और शमशाबाद रोड पर काॅलोनियां हैं।
विज्ञापन


जमीन मालिकों को आर्थिक नुकसान
ईडी ने बताया कि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होने के बाद किसानों और जमीन मालिकों की स्थिति कमजोर हो गई थी, जिसका फायदा उठाकर उनसे बाजार भाव से काफी कम कीमत पर जमीनें लिखवा ली गईं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2019 में दर्ज की गई सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है। ईडी ने पाया कि जिस विवादित जमीन पर एसेंसियां और वर्सालिया जैसे प्रोजेक्ट विकसित किए गए, वह अब बेची जा चुकी है, इसलिए उसके बदले आगरा में स्थित समूह की अन्य संपत्तियों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed