फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money demanded from a teenager by threatening to make her obscene photos viral, report filed

Agra News: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से मांगे रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Jun 2024 03:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Money demanded from a teenager by threatening to make her obscene photos viral, report filed
कासगंज। कस्बा सहावर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी से अश्लील वीडियो कॉल करके इसके स्क्रीन शॉट लेकर उसे ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बना रखी थी। इस आईडी पर उसका आरोपी लखन चौहान निवासी गांव बोडा नगरिया थाना सहावर से संपर्क हो गया। आरोपी ने किशोरी को बहला फुसला कर उसके साथ अश्लील वीडियो कॉल करके स्क्रीन शॉट ले लिए और उसके मोबाइल पर भेज कर 50 हजार रुपये मांगे। साथ ही धमकी भी दी कि यदि रुपये नहीं दिया तो फोटो वायरल कर दूंगा और जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता ने डर के कारण अपना मोबाइल तोड़कर नहर में फेंक दिया। इसके बाद अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाना सहावर में आरोपी लखन चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed