{"_id":"64987ef790a0328038075034","slug":"molesting-a-teenager-by-entering-the-house-mainpuri-news-c-25-1-201012-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी से घर में घुसकर की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी से घर में घुसकर की छेड़छाड़
Sun, 25 Jun 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से घर में घुसकर की छेड़छाड़
घिरोर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात आरोपी ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ली। मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी शनिवार की रात घर के कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी शिवम किसी तरह से घर में घुस गया। सो रही किशोरी को पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जागने के बाद किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर गई। तो शिवम, अवनीश, मोहित निवासी लखौरा कुरावली ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।