फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   molestation victim committed suicide after being defamed in the panchayat in Agra

Agra: पंचायत में छेड़छाड़ पीड़िता को ही कर दिया बदनाम, आहत होकर दी जान, ढाई महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 25 Dec 2022 07:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Dec 2022 07:33 PM IST
सार

छेड़छाड़ पीड़िता ने 30 सितंबर को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने अब तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
molestation victim committed suicide after being defamed in the panchayat in Agra
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक गांव में महिला के आत्महत्या करने के मामले में ढाई महीने बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि महिला को भरी पंचायत में बदनाम किया गया। उसके चरित्र पर लांछन लगाया गया, जबकि उसे एक युवक परेशान कर रहा था। उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत करने पर झगड़ा हुआ था। पंचायत में महिला का नाम युवक के साथ जोड़ दिया गया। इससे आहत होकर उसने जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले राजमिस्त्री की पत्नी ने 30 सितंबर को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अब मृतका के भाई ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि बहन को गांव का प्रवेश परेशान करता था। घर आते-जाते में छींटाकशी करता था। 29 सितंबर को इस बात को लेकर बहन और बहनोई का प्रवेश, उसके भाई अरुण और पिता सत्यवीर से झगड़ा हो गया था। इसकी जानकारी 112 नंबर पर दी थी। थाने से पुलिस पहुंची। मगर, कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

समाज के लोगों ने की थी पंचायत 

इस बात का पता चलने पर 30 सितंबर को परिवार के लोग बहन से मिलने पहुंचे थे। मामले की जानकारी पर समाज के लोगों ने पंचायत की। विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। पंचायत में सत्यवीर और अरुण ने बहन पर ही गंभीर आरोप लगाना शुरू कर दिया। उसके चरित्र पर अंगुली उठाई। प्रवेश से उसके संबंध बता दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कहा कि उनके पास दोनों का आपत्तिजनक वीडियो भी है। बहन के ससुराली भी पंचायत में बैठे थे। बहन ने अपने ऊपर लगाए आरोप बेबुनियाद बताए। उन्होंने कहा कि वह उसे झूठा बदनाम कर रहे हैं। चरित्र पर लांछन लगाने से बहन को गहरा आहत पहुंचा। उसने रात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नहीं पता चला। विसरा सुरक्षित रखा गया।

विसरा रिपोर्ट का इंतजार 

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मामले में ढाई महीने बाद घटना की तहरीर मिली है। आत्महत्या क लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें प्रवेश, अरुण और सत्यवीर को नामजद किया है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला की शादी को सात साल से अधिक हो गए थे। पहले परिजन ससुराल पक्ष पर आरोप लगा रहे थे। मगर, तहरीर नहीं दी थी। विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

सदमे में है परिवार

पीड़ित भाई का कहना है कि बहन के दो अबोध बेटे हैं। उनके सिर से मां का साया उठ गया है। पूरा परिवार सदमे में हैं। झगड़े के बाद पुलिस कार्रवाई करती तो बहन जान नहीं देती। उसकी मौत के बाद भी मुकदमा नहीं लिखा गया। पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कह रही थी।

खंदौली में नहीं दर्ज हुआ था मुकदमा 

तीन दिन में दूसरा मामला सामने आया है। छेड़छाड़ पीड़ित महिला ने खंदौली में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर महिला आहत थी। अब जगदीशपुरा में मामला सामने आया है, जब पीड़िता ने बदनाम करने पर आत्महत्या की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed