{"_id":"61a3be3b4c40e93caf0ba5a0","slug":"mohanpur-movement-send-postcards-to-the-chief-minister-for-making-a-block-kasganj-news-agr5161656184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनपुर आंदोलन : ब्लॉक बनाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनपुर आंदोलन : ब्लॉक बनाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड
विज्ञापन

फोटो........
- आज होगा आंदोलनकारियों का नगर भ्रमण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। आंदोलन मिशन मोहनपुर के अंतर्गत रविवार को रामलीला मैदान स्थित धरनास्थल पर एकत्रित होकर नगरवासियों ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर भेजे। उन्होंने ब्लॉक बनाए जाने की मांग की। मिशन मोहनपुर अभियान के संयोजक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि सोमवार को आंदोलनकारियों का पूरे नगर में भ्रमण कार्यक्रम होगा।
आंदोलनकारी आदर्श गुप्ता ने कहा कि हमारा नगर सबसे पुरानी नगर पंचायत है। इसके बावजूद आज तक इसे ब्लॉक नहीं बनाया गया। यहां जन सुविधाओं का अभाव है। विकास पूरी तरह से अवरुद्ध है। सुबोध पंडित ने कहा कि यह दुर्भाग्य है विकास के मामले में सबसे पिछड़ा हुआ है। सांसद राजवीर सिंह ने भी ब्लॉक बनाने का वादा किया था। उनके नेतृत्व में नगर वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। इस दौरान वेद प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रवेश मिश्रा, इशरार अहमद, उमाशंकर, किसान नेता भगवान सिंह राघव, राजपाल सिंह, यादराम बघेल, अमित शर्मा, प्रदीप मिश्रा, अवनीश पचौरी, रामविलास वर्मा, आलोक तिवारी, रामअवतार, चांद मियां आदि मौजूद रहे।