फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   modi's rally will be organised soon

मायावती की रैली का जवाब देंगे मोदी

Wed, 12 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
modi's rally will be organised soon
जिस मैदान ने बसपा ने चुनावी अभियान शुरू किया, वहीं से भाजपा फूंकेगी बिगुल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में आगरा में रैली करने जा रहे हैं। कार्यक्रम गरीब आवास योजना शुरू करने का है। लेकिन माना जा रहा है कि मकसद 2017 केलिए भाजपा के चुनावी अभियान का बिगुल फूंकना भी है। इसके लिए मैदान चुना गया है कोठी मीना बाजार। यह वही मैदान है जहां से 21 अगस्त को बसपा ने अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश किया था। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय रैली में भीड़ जुटाकर बसपा अध्यक्ष मायावती ने सभी दलों के सामने चुनौती पेश की थी। यह चुनौती अब पीएम के सामने है।
विज्ञापन


दरअसल, चुनावी इतिहास में कोठी मीना बाजार मैदान की अपनी अलग पहचान है। इसकी क्षमता लगभग एक लाख लोगों को समाने की है। बड़े बड़े नेता यहां रैली करने से हिचकते हैं। अगर मैदान खाली रह जाए, तो किरकिरी होती है। लेकिन अगर यह भर जाए, तो संदेश बड़ी दूर तक जाता है।
विज्ञापन


मायावती और मोदी उन नेताओं में से हैं, जो रिकार्ड भीड़ जुटाने के लिए जाने जाते हैं। मायावती से पहले इस मैदान की सबसे चर्चित रैली नरेंद्र मोदी के ही नाम है, तब वह पीएम नहीं, बल्कि भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार थे। तारीख थी 21 नवंबर 2013। इस रैली से पूरे ब्रज में भाजपा का रंग जम गया था। भाजपा नेताओं की माने तो पीएम की सभा 25 या 26 अक्तूबर को होनी प्रस्तावित    है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार आगरा आ रहे हैं। कोठी मीना बाजार मैदान में यह उनकी दूसरी रैली होगी। जाहिर है। पहली रैली से भी इसकी तुलना की जाएगी। भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। नेताओं को जिम्मेदारी बांटी जा रही है। इसमें पूरे ब्रज क्षेत्र से कार्यकर्ता बुलाए जाएंगे।


दलितों पर लगी है भाजपा की नजर 
आगरा। पीएम की रैली के लिए ताजनगरी को चुनने के पीछे भाजपा का मकसद दलित वोटरों को लुभाना भी है। आगरा और अलीगढ़ मंडल में 40 विधान सभा सीटें हैं। इनमें से 11 बसपा के पास हैं। दोनों मंडलों में दलित वोटर की फैक्टर हैं। अधिक आबादी के चलते आगरा को तो दलितों की राजधानी भी कहा जाता है। रैली में प्रधानमंत्री कई घोषणाएं भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed