फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Model school to be built in Bhagiya at a cost of Rs 23 crore

Agra News: 23 करोड़ की लागत से भगिया में बनेगा मॉडल स्कूल

Fri, 16 May 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 16 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Model school to be built in Bhagiya at a cost of Rs 23 crore
मैनपुरी। घिरोर विकास खंड के गांव भगिया में 23 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल का निर्माण कराया जाएगा । यहां कक्षा 1 से 12 तक के छात्र छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे । प्रस्ताव पास होने के बाद विद्यालय निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है ।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया की शासन द्वारा प्रत्येक जनपद में एक मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल स्कूल की स्थापना कराई जा रही है । मैनपुरी जनपद में घिरोर विकासखंड के गांव भगिया में मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल की स्थापना कराए जाने का निर्णय लिया है। बीएसए ने बताया कि इस मॉडल स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र- छात्राओं को शिक्षा प्रदान की जाएगी। मॉडल स्कूल में आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर लैब के साथ ही खेल की भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। बीएसए ने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए 23 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है । जल्द ही कार्यदायी संस्था नामित करके विद्यालय के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed