{"_id":"69fc1a5d65d2f644f804723f","slug":"model-market-only-on-paper-traders-struggle-with-darkness-and-chaos-in-motiganj-mandi-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: कागजों में आदर्श मोतीगंज गल्ला मंडी, हालत नहीं सुधर सकी; अंधेरेऔर बदहाली से जूझ रहे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कागजों में आदर्श मोतीगंज गल्ला मंडी, हालत नहीं सुधर सकी; अंधेरेऔर बदहाली से जूझ रहे व्यापारी
Thu, 07 May 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 07 May 2026 10:21 AM IST
सार
मोतीगंज गल्ला मंडी को आदर्श बनाने का प्रस्ताव पास हुए एक साल बीत गया, लेकिन सड़क, पार्किंग, नालियां और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। नाराज व्यापारियों ने नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन देकर जल्द सुधार की मांग उठाई है।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श बनने के इंतजार में मोतीगंज गल्ला मंडी अव्यवस्थाओं से जूझ रही है। सुविधाओं का अभाव है। महापौर के निर्देश भी ठंडे बस्ते में पड़े हैं। इसे आदर्श स्थिति में लाने के लिए बुधवार को व्यापारियों ने सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति ने ज्ञापन सौंपकर मंडी की बदहाली दूर करने और आदर्श मंडी की सुविधाएं विकसित करने की मांग उठाई है। समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल और महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल शालू ने बताया कि नगर निगम कार्यकारिणी ने 25 सितंबर 2025 को प्रस्ताव संख्या-06 के तहत मंडी को आदर्श बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन आज भी मंडी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। व्यापारियों का कहना है कि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह द्वारा एक वर्ष पूर्व दिए गए निर्देशों पर भी अब तक अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम और अंधेरे से जूझ रहे व्यापारी
मोतीगंज गल्ला मंडी में पार्किंग की किल्लत, जर्जर सड़कें, चोक नालियां और अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट की समस्या है। व्यापारियों के अनुसार, रात में लोडिंग-अनलोडिंग के समय रोशनी न होने से काफी परेशानी होती है। इस दौरान श्रीनाथ बंसल, कृष्ण कुमार मित्तल, मयंक मंगल, अखिलेश गोयल और पवन गोयल उपस्थित रहे।
मोतीगंज गल्ला मंडी में पार्किंग की किल्लत, जर्जर सड़कें, चोक नालियां और अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट की समस्या है। व्यापारियों के अनुसार, रात में लोडिंग-अनलोडिंग के समय रोशनी न होने से काफी परेशानी होती है। इस दौरान श्रीनाथ बंसल, कृष्ण कुमार मित्तल, मयंक मंगल, अखिलेश गोयल और पवन गोयल उपस्थित रहे।