फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mob beaten to death the young man on doubt of theft firozabad

फिरोजाबाद : घर में घुसे युवक को चोर के शक में पीटकर मार डाला, मृतक के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 01 Mar 2022 07:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 07:35 PM IST
सार

फिरोजाबाद में चोर के शक में एक युवक को लोगों ने इतना पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक सोमवार को रात को एक घर में घुसा था। तभी उसे पकड़ लिया गया था। 

विज्ञापन
mob beaten to death the young man on doubt of theft firozabad
रसूलपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव खंजापुर में सोमवार रात करीब 11 बजे घर में घुसे युवक को मकान मालिक और पड़ोसियों ने चोर होने के शक में पीटकर मार डाला। मृतक के भाई ने भवन स्वामी को नामजद करते हुए अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


रसूलपुर क्षेत्र के गांव खंजापुर निवासी दीपक कुमार के घर में सोमवार रात कामरान (25) निवासी मोहल्ला छपरिया, थाना रामगढ़ घुस गया था। जगार होने पर दीपक ने परिजन के साथ उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस बीच ग्रामीण भी एकत्रित हो गए, उन्होंने भी खूब पीटा। 

विज्ञापन

आगरा के अस्पताल में हुई मौत

सूचना पर रसूलपुर पुलिस पहुंची और घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसको उपचार को आगरा ले गए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को कामरान की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि कामरान चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए घुसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
दीपक ने घरवालों के साथ उसे मौके पर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। उपचार के दौरान उसकी मंगलवार को मौत हो गई। मृतक कामरान के भाई इमरान की तहरीर पर दीपक को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed