{"_id":"5bded981bdec2269be3328f3","slug":"mob-beat-the-rickshaw-driver-for-molesting-girl-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालक ने युवती से की छेड़छाड़, भीड़ ने पीटकर किया बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालक ने युवती से की छेड़छाड़, भीड़ ने पीटकर किया बुरा हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sun, 04 Nov 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
वीडियो से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के ईशन नदी तिराहा के पास रिक्शा चालक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती की चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटी भीड़ ने रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। बाद में लोगों ने आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
रविवार दोपहर शहर के रोडवेज बस स्टैंड से एक युवती ईशन नदी पुल तक जाने के लिए एक रिक्शा में बैठी थी। रिक्शा चालक ने ईशन नदी पुल के पास युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती की चीख पुकार सुनकर वहां भीड़ लग गई।
रिक्शा चालक की करतूत की जानकारी होते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने लात घूसों से रिक्शा चालक को जमकर पीटा। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने भीड़ से आरोपी को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।